रणवीर सिंह ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, फैंस बोले- पसीने क्यों छूट रहे हैं? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, फैंस बोले- पसीने क्यों छूट रहे हैं?

एक्टर रणवीर सिंह का नाम उन सितारों में टॉप पर है, जो हमेशा कुछ न कुछ अलग करते

एक्टर रणवीर सिंह का नाम उन सितारों में टॉप पर है, जो हमेशा कुछ न कुछ अलग करते नजर आते हैं। रणवीर सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस में वो सिर्फ टॉवल पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर ने फैन्स से एक सवाल भी पूछा है।
1634381892 16
एक्टर ने शेयर की तस्वीर…
इस तस्वीर को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं रणवीर सिंह ने अपने गेम शो के अंदाज में कैप्शन लिखा है, उन्होंने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है रणवीर सिंह को पसीना क्यों आ रहा है?  रणवीर ने कैप्शन में लिखा, रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं?
 a-वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं।
 b-उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है।
 c-उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। 
d-वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं।

फैंस और सेलेब्स ने किये मजेदार कमेंट 
रणवीर के इस पोस्ट को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि सेलेब्स उनके मजे लेने में लगे हुए हैं। इस बीच एक्टर आर माधवन ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट करके लिखा, ‘लेह, पोस्ट शावर सेल्फी का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई?? मनीष पॉल ने कमेंट किया, मैं नहीं खेल रहा। सिद्धांत कपूर ने कमेंट किया, ‘या फिर ऑप्शन ई, माइकल जैक्सन की तरह पूरी रात डांस किया है।

बता दें, रणवीर सिंह ‘द बिग पिक्चर’ से अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। इस शो के लिए रणवीर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, उनके शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा रणवीर की फिल्म 83, लंबे इंतजार के बाद इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।