रणवीर सिंह ने शेयर की रामलीला के सेट की 7 साल पुरानी ये मजेदार तस्वीर, फिर दीपिका ने से मिला ये कमेंट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने शेयर की रामलीला के सेट की 7 साल पुरानी ये मजेदार तस्वीर, फिर दीपिका ने से मिला ये कमेंट

हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक सात साल पुरानी

जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले है और लम्बे समय से इस दोनों सितारों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है। बता दें शादी से पहले दोनों ने करीब 6 साल तक एक दुसरे को डेट किया था और फिर पिछले साल इटली में दोनों ने शादी की थी। 
1571044108 98
ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा ही पसंद की गयी है। इतना लम्बा समय साथ बिताने के बावजूद दोनों में कुछ नहीं बदला है। अब भी दोनों खूब मस्ती मजाक करते है और सोशल मीडिया पर एक दुसरे की टांग खींचते है। 
1571044116 97
 हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक सात साल पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर वह दीपिका की कमर की तरफ देख रहे हैं। 
1571044160 71176730 437268010261885 1319569307039521044 n
ये तस्वीर शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान की है जिसमे दीपिका और रणवीर दोनों एक साथ बैठे दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी सारे कमैंट्स किये है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा है ,’ “No caption needed ?”

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दीपिका भी खुद को तस्वीर पर कमेंट करने से नहीं रोक सकी। दीपिका ने अपने कमेंट में लिखा, ‘और सात सालों में भी कुछ नहीं बदला।’ फैंस ने दीपिका के कमेंट पर काफी चुटकी ली है।  
1571044170 300
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर जल्द ही चौथी बार कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ काम कर रहे है। कबीर खान की इस स्पोर्ट्स फिल्म में दीपिका रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभा रही है। 
1571044215 545

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।