Deepika Padukone को इस रोल में देखना पसंद करते हैं Ranveer Singh, वाइफ की ये फिल्म है उनकी फेवरेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Deepika Padukone को इस रोल में देखना पसंद करते हैं Ranveer Singh, वाइफ की ये फिल्म है उनकी फेवरेट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिल्म सर्कस का नया गाना ‘करंट लगा रे’ की लॉन्चिंग

बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस बीच सर्कस का एक गाना ‘करंट लगा रे’ सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ देर पहले ही इस गाने की लॉन्चिंग हुई है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी शामिल हुए। 
1670499502 adad
इस इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया। वहीं ‘करंट लगा रे’ में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। सॉन्ग लॉन्चिंग  के दौरान रणवीर और दीपिका ने मीडिया से काफी बातचीत की। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी खुलासे भी किए। वहीं रणवीर ने बताया कि उन्हें अपनी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कौन -सी फिल्म सबसे ज्यादा पंसद है। 
 1670502484 280374937 574030840594157 8755721836508594875 n
इस इवेंट में जहां रणवीर अपने ऑल ब्लैक लुक में काफी डैसिंग लग रहे थे, जबकि दीपिका ने हाई पोनीटेल के साथ फॉर्मल पिंक वियर में बॉस लेडी वाइब्स दे रही थीं। वहीं रोहित का लुक भी आज काफी कमाल था वो भी रणवीर की तरह ऑल ब्लैक आउटफिट काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान तीनों ने जमकर पैपराजी को पोज भी दिए। इस इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो ही है।

इवेंट में दीपिका के एक फैन होने के नाते रणवीर ने बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के रोल में दीपिका काफी पंसद आई थी। इसी के साथ एक्टर ने आगे कहा कि  वो अपनी वाइफ दीपिका को बड़े पर्दे पर इस तरह के किरदार में देखना काफी अच्छा लगता है। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका की एक्टिंग उन्हें बहुत अच्छी लगी थी और उन्होंने उसे काफी एंजॉय किया था।
1670499709 dad
बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलिन और वरुण शर्मा, मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं दीपिका फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता रणवीर डबल रोल में करते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।