कॉफी विद करण मे रणवीर सिंह ने अपनी सुहागरात पर किया खुलासा, मानी वैनिटी वैन मे सेक्स करने की बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कॉफी विद करण मे रणवीर सिंह ने अपनी सुहागरात पर किया खुलासा, मानी वैनिटी वैन मे सेक्स करने की बात

करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण 7वे सीजन के साथ लौट चूका है। सीजन के

करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण 7वे सीजन के साथ लौट चूका है। जैसी उम्मीद थी वैसे ही पहले एपीसोड में कई चटपटी गॉसिप्स हुई। आपको बता दे इस शो पर अक्सर स्टार्स से उनकी पर्सनल लाइफ पर बड़े खुलासे कर जाते है और लोगो को हैरान कर देते है। ऐसे में इस सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने हिस्सा लिया था और दोनों ने ही ऑडियंस को खूब मसाला दिया।  
1657262724 koffee with karan 7
रणवीर सिंह तो एपिसोड के दौरान न जाने क्या- क्या कह गए। उन्होंने बिंदास होकर कई खुलासे किए। रणवीर सिंह ने अपनी सुहागरात, सेक्स प्ले लिस्ट से लेकर वैनिटी वैन में क्विकी तक पर खुलासे किए। वहीं आलिया ने अपने ससुराल की जमकर तारीफ की।
1657262742 koffee with karan 7 (1)
करण जौहर ने गेस्ट्स के साथ कुछ गेम्स भी खेले थे। बिंगो गेम में रणवीर और आलिया को कुछ उन चीजों पर टिक करना था जो उन्होंने अपनी लाइफ में की हैं। रणवीर ने क्विकी इन वैनिटी वैन पर टिक किया जिसे देखकर करण जौहर और आलिया भट्ट दोनों हैरान हो गए। रणवीर से पूछा गया कि उन्हें डर नहीं लगा कि कोई आ जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘वहां प्रिवसी थी’। 
1657262758 456845 ranveer
सुहागरात मनाने के सवाल पर रणवीर बोले, उन्होंने सुहागरात मनाई थी। इस पर करण जौहर ने पूछा कि जो रीति-रिवाज होते हैं उनसे थकान नहीं हुई। इस पर रणवीर बोले ‘नहीं, मैं बहुत मूड में था।’ 
रणवीर ने यह भी बताया कि उनकी अलग टाइप के सेक्स के लिए डिफरेंट प्ले लिस्ट भी है। यह सुनकर भी आलिया और करण हैरान रह गए। करण भी बोले कि उनकी कोई प्लेलिस्ट नहीं है, क्लासिकल सुन लेते हैं कभी-कभी। वहीं आलिया भट्ट ने अपना केस रणवीर से उलट बताया। वह बोलीं कि शादी के बाद उनका एक मिथ टूटा है कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती। आप इतने थके होते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।