रणवीर सिंह ने भरी महफिल में अचानक वाइफ दीपिका पादुकोण को किया किस, खूब बजीं सीटियां-तालियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने भरी महफिल में अचानक वाइफ दीपिका पादुकोण को किया किस, खूब बजीं सीटियां-तालियां

इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है। बीती रात

दीपिका पादुकोण और
रणवीर सिंह बी टाउन के पावर कपल कहे जाते हैं। रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पर प्यार
लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों एक दूसरे के
लिए अपना प्यार जाहिर करते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है,
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का किस करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से
वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर दीपवीर काफी खुश हो गए है और वीडियो को काफी
पसंद भी कर रहे हैं।

1661924692 image downloader 1646760942593

दरअसल, बीती रात ये
कपल
फिल्मफेयर अवॉर्ड में
शिरकत करने पहुंचा था। जहां रणवीर सिंह ने फिल्म
83में अपने
प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का पुरस्कार जीता। यह फिल्म साल 1983 में
भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित विश्व कप जीत पर आधारित है, फिल्म में रणवीर ने
महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आए थे।

1661924714 289742250 710576000202982 538207872569636658 n

बता दे कि रणवीर सिंह को फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने हाथों से बेस्ट एक्टर का
अवॉर्ड दिया था। मगर अवॉर्ड लेने के बाद एक्टर तुंरत अपनी वाइफ दीपिका को स्टेज पर
लेने के लिए वापस स्टेज से नीचे उतर गए। जिसके बाद वह बड़े ही फिल्मी अंदाज में
दीपिका को लेकर वापस स्टेज पर आए। उनका ये अंदाज वहां मौजूद हर शख्स को काफी पसंद
आया।

1661924727 272208247 667613404262986 8937724549397213343 n

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ
पकड़कर दौड़ते हुए स्टेज तक आए और फिर उन्होंने दीपिका को करण जौहर के पास छोड़
दिया। इसके बाद दीपिका और करण जौहर ने एक दूसरे को हग किया। दोनों जब अलग हुए तो
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से गले मिले और उन्हें किस किया। ये मोमेंट हर फैन
के लिए बहुत खूबसूरत रहा।

अवॉर्ड नाइट में रणवीर सिंह ने वेलवेट रेड कलर का कोट पैंट पहन रखा था और अपने
बालों को पोनी स्टाइल में पीछे की तरफ बांधा हुआ था जबकि दीपिका पादुकोण ब्लू जींस
और लॉन्ग शर्ट में नजर आईं। दोनों का स्टाइल और अंदाज फैंस को हमेशा ही बहुत अच्छा
लगता है। दीपवीर के फैंस रणवीर और दीपिका के बीच की इस केमिस्ट्री को खूब पसंद
करते है।

1661925043 whatsapp image 2022 08 31 at 11.19.37 am1661925049 whatsapp image 2022 08 31 at 11.19.46 am1661925057 whatsapp image 2022 08 31 at 11.20.01 amर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में
बनी ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण
जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका के पास ऋतिक
की फाइटर और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।