लॉर्ड्स में क्रिकेट के दिग्गजों से मिलकर भावुक हुए अभिनेता रणवीर सिंह,शेयर किये शानदार पल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लॉर्ड्स में क्रिकेट के दिग्गजों से मिलकर भावुक हुए अभिनेता रणवीर सिंह,शेयर किये शानदार पल

अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म ’83’ की टीम के साथ इंग्लैंड के लॉर्ड्स

अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म  ’83’ की टीम के साथ इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर  क्रिकेट के नामी दिग्गजों के साथ मुलाकात की और क्रिकेट के सितारों के साथ मिलने पर रणवीर काफी भावुक भी हो गए। 
1559546518 fvcc
यहां पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात की। वह यहां फिलहाल, फिल्मकार कबीर खान की आगामी फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर ने रविवार को अपने प्रशंसकों के लिए पूर्व खिलाड़ियों के साथ ली गई फोटो को भी साझा किया। 
1559546659 60734412 140050290440790 2601799341491077645 n
रणवीर ने एक फोटो ली जिसमें सभी मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने गावस्कर को कसकर पकड़ा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया, “द लिटिल मास्टर! सुनील गावस्कर, 83 फिल्म, कबीर खान, 83 स्क्वॉड।”
1559546666 61200490 138952787192157 5950007192933623220 n
दूसरी फोटो में, वह वार्न के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, “स्पिन किंग! वार्नी, शेन वॉर्न, 83 फिल्म, 83 स्क्वॉड।”
1559546675 60779356 1337138719767860 8274986257225641420 n
तीसरी फोटो में रणवीर सिंह सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आये और उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा , “गॉड ऑफ़ क्रिकेट। 
1559546682 61986322 299561700996104 1358166863466902194 n
एक और तस्वीर जो रणवीर कपूर से शेयर की है उसमे वो वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के साथ बेहद खुश नजर आ रहे है। इस तस्वीर में रणवीर से कैप्शन दिया , ” अतुलनीय सर विवियन रिचर्ड्स।”
1559546689 54512664 808627742831700 5857656111480320966 n
फिल्म ’83’ की कहानी 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित। रणवीर फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।