मुंबई की सड़कों पर अपनी तीन करोड़ रुपये की नई लैंबोर्गिनी में फर्राटे भरते नजर आये रणवीर सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई की सड़कों पर अपनी तीन करोड़ रुपये की नई लैंबोर्गिनी में फर्राटे भरते नजर आये रणवीर सिंह

हाल ही में रणवीर सिंह ने तीन करोड़ रूपये में नयी लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। रणवीर सिंह ने

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है और अपनी एक्टिंग से सिंबा स्टार ने लम्बा चौड़ा फैन बेस बनाया है। इस नवरात्री के मौके पर रणवीर को खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया है, जिसका नजारा अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
1570174484 011
हाल ही में रणवीर सिंह ने तीन करोड़ रूपये में नयी लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। रणवीर सिंह ने एक लाल रंग की लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी है और वह इस कार के साथ हैप्पी मूड में स्पॉट किये गए। उन्हें मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए देखा गया। 
1570174490 1000
रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थी। इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कहा जा रहा है। 

हालांकि अभी इस गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं आई है पर रणवीर सिंह ने नयी चमचमाती कार की ड्राइव लेने में देरी नहीं की। टेस्ट ड्राइव के वक्त रणवीर सिंह ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। 
1570174499 1001
रणवीर और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ हफ्ते पहले ही यूके से लौटे है। रणवीर ने इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दिखाई देंगी। 
1570174507 1002
इसके पहले रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियां की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में एक साथ नजर आ चुके हैं।
1570174514 1003

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।