दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने रखा मजेदार निकनेम, सुनते ही हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने रखा मजेदार निकनेम, सुनते ही हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप

रणवीर अपनी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका को प्यार से दीपू कहकर बुलाते है यह बात तो उनका हर

रणवीर सिंह इन
दिनों अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म रिलीज
हो चुकी है और इसे फैंस का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। रणवीर फिल्म की रिलीज से
पहले से लेकर अब तक फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए है। रणवीर सिंह और दीपिका
पादुकोण को बी-टाउन का पावर कपल माना जाता है।

1652695635 245944156 1231102680728439 8151508704917433559 n

रणवीर अपनी वाइफ
और एक्ट्रेस दीपिका को प्यार से दीपू कहकर बुलाते है यह बात तो उनका हर फैन जानता
है लेकिन अब रणवीर ने अपनी मस्तानी के लिए एक नया गुजराती निकनेम निकाला है। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में डायरेक्टर
दिव्यांग ठक्कर को रणवीर की गुजराती का टेस्ट लेते देखा जा सकता है। दिव्यांग एक
अंग्रेजी शब्द बोलते है जिसे एक्टर बहुत ही असानी से गुजराती में बदल देते है।

ऐसे ही जब
डायरेक्टर उन्हें ओवरस्मार्ट को गुजराती में बोलने को बोलते है तो रणवीर कहते है
चपली। इसके बाद रणवीर मुस्कुराते हुए कहते है कि मैं तुम्हारी भाभी को चपली कहता
हूं। रणवीर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा
, “आपका गुज्जू एक्सेंट कितना सेक्सी हैइसके आगे उन्होंने जयेशभाई जोरदार को टैग किया
है।

1652695507 280503684 2147022555460119 4027865526085285297 n

वर्क फ्रंट की
बात करें को रणवीर सिंह एक बार फिर रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म सर्कस में
दिखाई देने वाले है। इससे पहले दोनों ने सुपरहिट फिल्म सिंबा में साथ काम किया था।
इस फिल्म में पूजा हेगड़े
, जैकलीन फर्नांडीज
और वरुण शर्मा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल
23 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

1652695564 265386503 308863847911843 4661600007524608410 n

तो वहीं अगले साल
फरवरी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा
अभिनेता के पास पाइपलाइन में अनियान का हिंदी रीमेक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।