रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इस वक्त बॉलीवुड की हॉट फेवरेट जोड़ियों में से एक है और बीते साल इनकी शादी के बाद फैंस को इंतजार है की अब ये दोनों कब एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
पर फैंस की इस उम्मीद पर तब पानी फिर गया जब रणवीर ने बताया की अब इस पूरे साल 2019 में उनकी और दीपिका की जोड़ी परदे पर नजर नहीं आने वाली। इस बात से फैंस को काफी झटका लगा होगा।
आपको बता दें रणवीर और दीपिका की जोड़ी को ना सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी बेहद पसंद किया जाता है और इन दोनों की परफॉरमेंस को बाजीराव और पद्मावत में काफी सराहना भी की गयी थी। कई बड़े फिल्म मेकर्स साथ साइन करना चाहते है पर अभी इंतजार ही करना पड़ेगा।
रणवीर सिंह के अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा साल दीपिका और वो किसी प्रोजेक्ट में साथ नहीं है और वो उम्मीद करते है की फिल्मकार जल्द ही उन दोनों को किसी अच्छे प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच करेंगे। वो खुद दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब है।
रणवीर के मुताबिक दोनों के बीच केमिस्ट्री बहुत खूबसूरत और शानदार है। वो दीपिका को बेहद चाहते है और इसलिए परदे पर सब कुछ सच नजर आता है। रणवीर ने ये भी बताया की दीपिका आजकल बहुत सोच समझ कर स्क्रिप्ट फाइनल करती है और ऐसे में प्रोजेक्ट आने में देरी हो सकती है।
साल 2018 नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले रणवीर और दीपिका शादी के बाद से ही आपने अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में लगे है। रणवीर की फिल्म सिम्बा के रिलीज़ होने के बाद अब रणवीर गली बॉय में काम कर रहे है।
वहीँ अगर जाए तो वो मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म ‘छपाक’ में व्यस्त है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है और दीपिका इसमें लक्ष्मी का किरदार निभा रही है।