रणवीर सिंह और Deepika Padukone की लव स्टोरी हुई कुछ इस तरह शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह और Deepika Padukone की लव स्टोरी हुई कुछ इस तरह शुरू

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और Deepika Padukoneअगले महीने शादी करने जा रहे हैं। पिछले 5 साल

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और Deepika Padukoneअगले महीने शादी करने जा रहे हैं। पिछले 5 साल से यह दोनों इस रिश्ते में बंधे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह को दीपिका से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।deepika padukone amp ranveer singh marriage date confirmed photos 154018661330

दीपिका-रणवीर की प्रेम कहनी ने कुछ इस तरह लिया मोड़

फिल्म राम-लीला में रणवीर और Deepika Padukone की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

deepika padukone amp ranveer singh marriage date confirmed photos 1540186613120

इसी के साथ ही रणवीर-दीपिका की जोड़ी बी-टाउन की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक जोड़ी बन गई। दीपिका-रणवीर ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत वक्त साथ बिताया था। बस इसी बीच दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई थी।

deepika padukone amp ranveer singh marriage date confirmed photos 154018661320

रणवीर-Deepika Padukone की लव स्टोरी हमेशा से सुपरहिट रही है। रणबीर कपूर से दूर होने के बाद दीपिका की लाइफ में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। साल 2012 से इनकी लव स्टोरी की धीमी शुरुआत हुई जब एक इवेंट के दौरान रणवीर की मुलाकात दीपिका से हुई और रणवीर उसी वक्त दीपिका के दिवाने हो गए।

3 1540188302

जी हां कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह कैसे Deepika Padukone से मिले और कैसे उन्हें पहली ही नजर में ही दीपिका के फैन बन गए। इस इवेंट में रणवीर ने बताया कि उस दिन दीपिका एक गाउन पहनकर आई थीं। वो बेहज खूबसूरत लग रही थीं। उस दिन मेरा जन्मदिन था।

1 1540188294

रणवीर सिंह ने खुद इस बात का इज़हार किया था कि जब उन्होंने Deepika Padukone से मुलाकात की थी उसी वक्त वह दीपिका पर फ्लैट हो गए थे। सिल्वर रंग के गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बता दें दीपिका से पहले रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय तक रिलेशन में रहे।

deepika padukone amp ranveer singh marriage date confirmed photos 1540186613100

दोनों ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन यह लव स्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चली। फिर शुरु हुई Deepika Padukone – रणवीर की प्रेम कहानी जो कि हर गुजरते साल पहले से ज्यादा प्रगाढ़ होती गई।

deepika padukone amp ranveer singh marriage date confirmed photos 1540186613170

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।