रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका का हाथ थामने के बाद अब संभाली उनकी सैंडल, फोटो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका का हाथ थामने के बाद अब संभाली उनकी सैंडल, फोटो वायरल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने पिछले साल 14 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने पिछले साल 14 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की थी। पूरी दुनिया को पता है कि रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से कितना प्यार करते हैं। रणवीर और दीपिका ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था उसके बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इटली में रणवीर और दीपिका ने शादी की थी।

44888735 150961282538136 3550012016021285110 n

रणवीर और दीपिका की शादी के बाद कई ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिसमें वह एक अच्छे पति की तरह अपनी पत्नी का ध्यान रखते हुए नजर आए हैं। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें वह दीपिका का बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। दरअसल दीपिका अपनी कजिन की शादी में गई थी। उसी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

57552107 326998974685231 2394597295433151249 n

रणवीर सिंह ने उठाई पत्नी दीपिका की सैंडल

रणवीर और दीपिका की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनमें दीपिका के पीछे रणवीर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथों में दीपिका की सैंडल नजर आ रही है। हाल ही में एक एसी की ऐड में रणवीर दीपिका से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, बॉयफ्रेंड भले ही छोटी बात का ख्याल ना रखे, लेकिन ये हस्बैंड तो रखेगा।

57434238 425572281596616 5611712762763832531 n

उसी तरह से रणवीर असल जिंदगी में दीपिका का वैसे ही ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात का सबूत दीपवीर की कई ऐसी पब्लिक प्लेस की तस्वीरें और वीडियो में नजर आ जाएगा।

56573626 2181768981878630 6737682445725693045 n

वहीं रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक 83 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।

54512664 808627742831700 5857656111480320966 n

वहीं दूसरी तरफ दीपिका फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं औैर इस फिल्म में लीड किरदार में दीपिका नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

poster 1

फिल्म कलंक हो सकती है करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, इतने करोड़ का होगा घाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।