न्यूड फोटोशूट के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। एक्टर के नाम पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी चल रही है। अब कोई चाहता है कि पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाये। सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की डिमांड देखने को मिल रही है। रणवीर सिंह पर एक आरोप लगाया गया है जिसके बाद लोग उन पर भड़के हुए दिखाई दे रहे है।
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कुछ समय पहले ही एक्टर ने 3 करोड़ 90 लाख की एस्टन मार्टिन कार खरीदी थी। हाल ही में एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी इसी कार में नजर आए थे। जिसके बाद उनके लिए मुसीबते खड़ी हो गई है।
दरअसल, लोगों का दावा है कि एक्टर जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसका लाइसेंस रद्द हो गया है। और अब लोग चाहते है कि रणवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर इसी तरह की मांग हो रही है। लेकिन अब सवाल ये उठता कि सोशल मीडिया पर उठ रहे इन दावों में कितनी सच्चाई है? अब सच क्या है ये भी सामने आ गया है।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक रणवीर की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। जिसके बाद इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। हालांकि, सच ये है कि ये खबर पूरी तरह से फेक है। रणवीर की इस गाड़ी का इंश्योरेंस अभी खत्म नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, एक्टर की इस गाड़ी का इंश्योरेंस 2 जुलाई 2022 को करवाया गया था और ये 1 जुलाई 2023 तक जारी रहेगा। यानी एक्टर ने किसी भी तरह के ट्रैफिक रूल्स को नहीं तोड़ा है।