Ranveer Singh के साथ Neeraj Chopra के डांस मूव्स देख दीवाने हुए लोग, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ranveer Singh के साथ Neeraj Chopra के डांस मूव्स देख दीवाने हुए लोग, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

नीरज चोपड़ा और रणवीर सिंह का डांस वीडियो एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें

रणवीर सिंह जहां भी
जाते है हर किसी को अपने रंग में रंग लेते हैं। कोई पार्टी हो या इवेंट रणवीर के
साथ सब के सब उनके जैसे हो जाते है। अभिनेता अपनी मौजूदगी से सभी में एक अलग ही
एनर्जी ले आते है। एक बार रणवीर ने केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपने साथ थिरकने
पर मजबूर दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है
जिसमें वह
ओलंपिक चैंपियन नीरज
चोपड़ा के साथ जमकर डांस करते दिख रहे है।

1665643211 310518905 1827734667584843 2707573083517088672 n

नीरज चोपड़ा और रणवीर सिंह का ये डांस वीडियो एक फैन पेज से ट्वीटर पर शेयर
किया गया है। इस वीडियो में एक इवेंट में रणवीर और नीरज दोनों स्टेज साझा करते दिख
रहे है। वीडियो में दोनों मेरे  वाला डांस
गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले रणवीर डांस स्टेप
करते हैं और फिर नीरज उन्हें उतने ही शानदार तरीके से फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।
डांस के लास्ट में दोनों एक दूसरे को गले भी लगाते हैं।

1665643224 310640151 3362336157421324 755741351347381907 n

उनके लुक की बात करें तो इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने ऑल ब्लैक कुर्ते-पायजामा
और मोदी जैकेट में स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं नीरज सिंपल
पैंट शर्ट में काफी
हैंडसम और डैसिंग लग रहे है। दोनों का मस्ती भरा डांस वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में
तहलका मचा रहा है। बॉलीवुड के बाजीराव और ओलंपिक चैंपियन दोनों के फैंस इस वीडियो
को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

बता दे कि बीतों दिनों रणवीर सिंह और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण के अलग होने की
अफवाहें उड़ी थी। हालांकि इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए दीपिका ने हाल ही में
बताया कि वो और रणवीर काम की वजह से घर से दूर है लेकिन जैसे ही वो घर जाएंगी और रणवीर
उनका चेहरा देखेंगे वो खुश हो जाएंगे। दीपिका ने अपनी बातों से साफ कर दिया है कि बी-टाउन
के पावर कपल के बीच सबकुछ ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।