Ranveer Singh ने पत्नी दीपिका के लिए कही दिल छू देने वाली बात... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ranveer Singh ने पत्नी दीपिका के लिए कही दिल छू देने वाली बात…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranveer Singh की बहन रितिका भवनानी ने अपने भैया और भाभी दीपिका पादुकोण के

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranveer Singh की बहन रितिका भवनानी ने अपने भैया और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए कल रात डिनर पार्टी रखी थी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।

1543075712 Deepika Padukone Sister Ritika Bhavnani Party

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये रिसप्शेन पार्टी होटल ग्रैंड हयात में रखी गई थी। इस पार्टी में रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए खास स्पीच दी है। इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Ranveer Singh ने दी दीपिका केलिए खास स्पीच

1 1543146296

Ranveer Singh ने इस पार्र्टी में स्पीच देते हुए कहा,लेडीज एंड जेंटलमैन, मेरी शादी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से हुई। इसके बाद दीपिका अपने पति का साथ देने स्टेज पर आई।

https://www.instagram.com/p/BqmCHs_g7D2/

दीपिका ने भी इसके बाद पति का साथ देने स्टेज पर आ गईं। दीपिका ने स्टेज पर आते ही कहा,हम दोनों बेहद अलग हैं। रणवीर ने कहा कि वह फ्रीड पालोवारा जैसी लग रही हैं। वहीं, रणवीर ने पार्टी में आए मेहमानों का भी धन्यवाद किया।

Screenshot 1 54

रणवीर सिंह ने आगे कहा,दोस्तों हम बेहद खुश हैं कि आप सभी लोग यहां पर आए। ये बहुत शानदार रात होने वाली हैं क्योंकि आप सभी यहां पर हैं। हमारे सभी दोस्त और चाहने वाले एक ही छत के नीचे हैं। हम यहां पर आने वाले शानदार भविष्य को सेलिब्रेट करने के लिए हैं।

दीपिका ने पल्लू डालकर किया डांस

https://www.instagram.com/p/Bqly8Y3hLSM/?utm_source=ig_embed

इस पार्टी में दीपिका और रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया है। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका सिर पर पल्लू डालकर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। रणवीर सिंह इस डीजे पार्टी में मस्ती भरे अदांज में दिखाई दिए।

https://www.instagram.com/p/BqmIKl0AGWT/?utm_source=ig_embed

रणवीर ने पार्टी में अपने कपड़े का भी मजाक बनाया। रणवीर ने कहा, मेरे राइट शोल्डर में पूसी कैट है। जो इस पार्टी में मौजूद सभी लोगों पर खास ध्यान रखेगी। आपको बता दें कि इस डिनर पार्टी में दीपवीर के घरवाले और खास दोस्त ही मौजूद थे।

https://www.instagram.com/p/BqmHXHAgd_I/?utm_source=ig_embed

दीपवीर का लुक ऐसा था

रणवीर सिंह ने इस पार्टी में डिजाइनर मनीष अरोड़ा का आउटफिट पहना। रणवीर ने पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट पहना। उनकी मूंछ और दाढ़ी से पद्मावत में उनके अलाउद्दीन खिलजी के किरदार की झलक मिल रही थी।

https://www.instagram.com/p/BqmHoz5g086/?utm_source=ig_embed

वहीं, दीपिका ने इस मौके पर रेड रंग का लहंगा और डीप चोली पहन रखी थी। साथ ही सिर पर प्यारा सा टियारा बांध रखा था। रेड कलर के लहंगे में वह पूरी तरह से राजकुमारी नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/p/BqmHwbAgF5A/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।