शादी के बाद पहली बार साथ मिलकर रणवीर-दीपिका ने खरीदा घर, करोड़ो में है घर की कीमत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बाद पहली बार साथ मिलकर रणवीर-दीपिका ने खरीदा घर, करोड़ो में है घर की कीमत

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपनी केमिस्ट्री को लेकर

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने बड़े ही सादगी और कम लोगों के बीच ही सात फेरे लिए थे। वही अब दोनों ने मिलकर अपना एक और सपना पूरा कर लिया हैं। जहा दोनों ही कपल ने करोड़ो का घर अपने नाम कर लिया हैं। 
1670401490 125063694 407662960267100 2959445999129999971 n
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ मिलकर अपना पहला घर खरीदा है। दोनों अपने इस नए घर में एंट्री के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वही हाल के ही एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया की शादी के बाद रणवीर और दीपिका ने पहली बार एक साथ घर ख़रीदा हैं। क्यों की इससे पहले रणवीर दीपिका के ही घर में रहा करते थे। 
1670401510 46310052 2049192532038507 7303232342034647221 n
दोनों का यह घर ड्रीम घर बताया जा रहा हैं। जहां घर की बनवाट से लेकर घर में गृह प्रवेश तक को लेकर दोनों काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अपने नए घर और दीपिका पादुकोण के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रणवीर ने कहा- हम दोनों अपने काम में काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और हमें साथ रहने का ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता इसलिए हमने जो नया घर लिया है वो शहर के बाहर है साथ ही शांत और एकांत जगह पर है। जहां हम दोनों के क्वालिटी समय बिताने के लिए वो काफी परफेक्ट जगह है।
1670401524 45361608 374461429765255 510673333590829173 n
वही रणवीर ने आगे कहा- ‘दीपिका ने इस नए घर को काफी प्यार से संजाया है। जैसे छोटी बच्ची एक डॉल हाउस को संजाती है वैसे ही दीपिका भी नए घर को अपने हिसाब से डेकोरेट करने में लगी है। वो काफी घरेलू नेचर की है, उसे होममेकर बनना काफी पसंद है। इसलिए मैं अपनी प्यारी वाइफ के साथ नए घर में क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं।
1670401541 292922123 1227744684667956 8631878067975585030 n
वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर और दीपिका ने मुंबई में 119 करोड़ रुपये में ये घर ख़रीदा था। वही घर को दीपिका अपने सपनों के महल की तरह सजाना चाहती हैं। साथ ही रणवीर सिंह भी इस घर को लेकर काफी उत्सुक और खुश नजर आते हैं। वही दीपिका के साथ अपना प्यार दिखाने का रणवीर कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या उनका पर्सनल घर। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।