फैंस के लिए बड़ी खबर : जल्द इस फिल्म में साथ दिखेगी दीपिका और रणवीर की सुपरहिट जोड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फैंस के लिए बड़ी खबर : जल्द इस फिल्म में साथ दिखेगी दीपिका और रणवीर की सुपरहिट जोड़ी

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते की दीपिका ने फिल्म 83 की टीम को ज्वाइन किया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर आ रही है जो इन्हे परदे पर साथ देखना चाहते थे।  बॉलीवुड की सबसे शानदार और खूबसूरत जोड़ियों में से एक इस कपल ने बीते साल शादी की थी और तब से इनके फैंस इन्हे बड़े परदे  देखने को बेताब है।  
1560322588 9
गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉक बस्टर हिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। 
1560322644 4
बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘83’ में अब दीपिका पादुकोण भी जल्द ही रणवीर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में कई एक्टर्स कैमियो रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म से जुड़ गई हैं। 
1560322657 10.
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते  की दीपिका ने फिल्म 83 की टीम को ज्वाइन किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी नजर आ रहे है। 
1560322669 121
दीपिका इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ में काम कर रही हैं और साथ ही ‘83’ के लिए समय निकालने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। जहाँ तक छपाक की शूटिंग की बात है तो बीते दिनों खबर आयी थी की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गयी है। 

दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में कहा था की ‘छपाक’ उनके लिए एक भावनात्मक सफर रहा है जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं। ‘83’ में भले ही दीपिका कैमियो रोल में हैं लेकिन वो बेसब्री से इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं।
1560322865 13
 फिल्म ‘83’ 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को पेश करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।