कैब विवाद पर रंगोली चंदेल ने लगाई महेश भट्ट को फटकार, पूजा भट्ट के साथ विवादित तस्वीर शेयर की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैब विवाद पर रंगोली चंदेल ने लगाई महेश भट्ट को फटकार, पूजा भट्ट के साथ विवादित तस्वीर शेयर की

महेश भट्ट का ये ट्वीट कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका

नागरिकता विधेयक संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। अब इस मुद्दे बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपनी राय रखी है और उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
1576654265 3
महेश भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “यदि आपने अंदर  प्यार नहीं है – तो आप जो चाहेंगे, वह करेंगे। दुनिया के सभी देवी देवताओं को मानों , सामाजिक भलाई की गतिविधियों को करो, गरीबों को सुधारने की कोशिश करो, राजनीति में प्रवेश करो, किताबें लिखो, कविताएं- पर फिर भी तुम एक मृत इंसान हो। प्यार के बिना, आपकी समस्याएं बढ़ेंगी, अंतहीन रूप से गुणा करेंगी। – जे. कृष्णमूर्ति
1576654272 2
महेश भट्ट का ये ट्वीट कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका जवाब दिया। अपने विस्फोटक बयानों के लिए मशहूर रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की विवादित तस्वीर को भी शेयर किया। 

नागरिकता विधेयक संशोधन बिल को लेकर रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट को टारगेट करते हुए अपने ट्ववीट में लिखा, ‘कितना दर्द हो रहा है कि घुसपैठियों को देश में आने से रोका जा रहा है। इसमें भारतीय लोगों के लिए कुछ कहा ही नहीं गया है, ये सिर्फ अवैध प्रवासियों के लिए है। 

इस ट्वीट के बाद रंगोली ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा , ‘ भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बातें सीख सकते है, बड़े बन नहीं सकते , जवान लड़की को जांघ पर बैठकर किश करके फोटो खिंचवाते हो , इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने इस देश के लिए ? ये सब फर्जी लिबरलपन अब नहीं चलेगा। इस ट्वीट के साथ उन्होंने महेश भट्ट और पूजा भट्ट की तस्वीर भी शेयर की है। 

रंगोली का गुस्सा यहीं नहीं रुका और उन्होंने एक और ट्वीट किया , ‘दोस्तों पहले भी इस देश को कई बार विदेशियों के साथ मिलकर हमारे अपनों ने ही बेच खाया था , अब भी जिनको घुसपैठियों की रोक से दर्द हो रहा है, वही हमारे दुश्मन है, हमे भारत माता की रक्षा करनी है , जय हिन्द। हालांकि महेश भट्ट ने अब तक इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
1576654280 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।