रंगोली चंदेल ने तस्वीर शेयर कर खोली रणवीर सिंह की पोल, कहा - ये कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है बल्कि... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रंगोली चंदेल ने तस्वीर शेयर कर खोली रणवीर सिंह की पोल, कहा – ये कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है बल्कि…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी और फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी और फिल्म इंडस्ट्री में फैली नेपोटिज्म पर निशाना साधने को लेकर सुर्खियां बटोरती है। आलिया भट्ट, करण जौहर, ऋतिक रोशन के बाद अब रंगोली के निशाने पर रणवीर सिंह है।

1578051135 503

 
हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे तीनों जन्मदिन की पार्टी में दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर में अभिनेता अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे है। 
1578051143 501
तस्वीर को शेयर करते हुए रंगोली ने रणवीर पर निशाना साधा है। रंगोली का कहना है रणवीर खुद को इंडस्ट्री का बाहरी व्यक्ति बोलते है पर ऐसा नहीं है। वो एक आउटसाइडर का कार्ड खेलते है , जबकि सच्चाई कुछ और है। 
1578051151 500
रांगोली ने तस्वीर शेयर करने के साथ अपने ट्वीट में लिखा , ‘जिन लोगों के अमीर माता-पिता के पास कनेक्शन और अवसरों तक पहुंच होती है, वे बाहरी लोगों नहीं होते हैं। छोटे गांवों से आने वाले लोग जो अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं और जो छोटे स्कूलों में पढ़ते हैं, जिनके पास फैंसी कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, वो लोग इंडस्ट्री में बाहरी है। इन लोगों के साथ इंडस्ट्री में बेहद खराब व्यवहार होता है  . 
1578051160 11
रंगोली ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘ भले ही उनके पास बहुत बड़ी प्रतिभा और क्षमता है, इन तीन कारणों की वजह से उन्हें वो सम्मान और प्राथमिकता – अवसर नहीं मिलते जिनके वो हकदार है। हमे इन जैसे प्रतिभाशाली लोगों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। 
1578051166 12
कुछ ट्विटर यूजर ने रंगोली के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि रणवीर वास्तव में बॉलीवुड में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है और वह वास्तव में सोनम कपूर के चचेरे भाई हैं।  दरअसल सोनम की नानी और रणवीर के नाना भाई बहन है।  इस रिश्ते से दोनों एक दूसरे के कजिन लगते है।
1578051227 ezgif.com webp to jpg (13)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।