पब्लिक में आलिया की इस हरकत से परेशान हुए रणबीर कपूर, इस तरह खुद को बचाते आए नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पब्लिक में आलिया की इस हरकत से परेशान हुए रणबीर कपूर, इस तरह खुद को बचाते आए नजर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो

रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉक्स
ऑफिस पर फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। वहीं फिल्म को दर्शकों की
तरह से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री भी फैंस को बहुत
पसंद आई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो
रहा है जिसमें
आलिया भट्ट
पापाराजियों के कैमरे के सामने रणबीर के बालों को संवारती दिख रही हैं।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Parents-To-Be Alia Bhatt And Ranbir Kapoor's Day At Work - diramk

आलिया और रणबीर का
स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो के शुरुआत में पहले तो आलिया अपने पति रणबीर के फेस
के साइड में हाथ लगाती दिख रही है
, ऐसा लग रहा है
चेहरे से कुछ हटाने की कोशिश कर रही हैं। अगले ही पल वह उनका बाल भी ठीक करने लगती
हैं और तभी रणबीर अपना सिर पीछे कर लेते हैं।

ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स ने आलिया और रणबीर के
इस क्यूट वीडियो पर कॉमेंट्स की बारिश कर दी है। किसी ने लिखा है- ओह गॉड
, इतना ज्यादा ड्रामा, रणबीर इस मेंटल गर्ल को कैसे टॉलरेट करता है। एक
ने कहा- सारी केयर इनको पब्लिक के सामने करनी होती है
, ओवरएक्टिंग की दुकान। एक अन्य यूजर ने कहा है- ये फैक्ट है कि लड़के किसी को
अपना बाल टच करने नहीं देते। एक शख्स ने लिखा है- वो ऐसे कर रहे हैं जैसे नही नहीं
मत छूओ
, मेरा विग नीचे गिर जाएगा।

1663218455 whatsapp image 2022 09 15 at 10.37.02

1663218462 whatsapp image 2022 09 15 at 10.36.38

1663218470 whatsapp image 2022 09 15 at 10.36.28

1663218479 whatsapp image 2022 09 15 at 10.36.12

1663218488 fc0977ee 0b7b 460a 91a7 e4b070c1fb85

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 6
दिनों में करीब 161 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। फिल्म में शाहरुख खान
भी कैमियो रोल में नजर आए हैं, ऐसे में शाहरुख के फैंस तो अपने सुपरस्टार को फिल्मी
पर्दे पर देखने के लिए ब्रह्मास्त्र के टिकट बुक कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और
मौनी रॉय की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। इसके अलावा लोगों को फिल्म के
VFX ने बहुत इंप्रेस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।