मां Neetu के इशारे पर प्रेग्‍नेंट वाइफ Alia Bhatt को संभालते दिखे Ranbir Kapoor, यूजर्स दे रहे एपिक रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मां Neetu के इशारे पर प्रेग्‍नेंट वाइफ Alia Bhatt को संभालते दिखे Ranbir Kapoor, यूजर्स दे रहे एपिक रिएक्शन

बीती रात रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर गए

बॉलीवुड का मोस्ट
क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही एक नए मेहमान की एंट्री होने
वाली है। एक्ट्रेस आलिया जल्द ही अपने पहले बच्चे जन्म देने वाली है हालांकि अपनी
प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह लगातार काम कर रही हैं। आलिया अपनी सास नीतू कपूर के
भी काफी क्लोज हैं दोनों एक खास बॉन्ड शेयर करती है।

About Last Night: Alia Bhatt Pictured With Husband Ranbir And Mother-In-Law  Neetu Kapoor

वहीं आलिया की
प्रेग्नेंसी में नीतू उनका खास ख्याल भी रख रही हैं जिसकी झलक बीती रात देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया के सीढ़ियों के नजदीक आते
ही नीतू अलर्ट हो जाती है और रणबीर को आलिया को संभालने के लिए कहती हैं। उनका इस
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

About Last Night: Alia Bhatt Pictured With Husband Ranbir And Mother-In-Law  Neetu Kapoor

दरअसल, बीती रात
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर तीनों डिनर डेट पर गए थे। स्टार्स को अपने
कैमरों में कैद करने के लिए वहां पैपराजी भी मौजूद थी। एक पैपराजी अकाउंट से इनका
एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें तीनों डिनर के बाद बातें करते
हुए बाहर की तरफ आते नजर आ रहा है।

वीडियो में आलिया
आगे-आगे चल रही हैं वहीं रणबीर अपनी मां नीतू को पकड़े हुए पीछे-पीछे चल रहे हैं।
आलिया बार-बार पीछे मुड़कर रणबीर और अपनी सास से बात भी करती आ रही है लेकिन जैसे
ही आलिया सीढ़ियो के पास आ जाती है तभी नीतू जल्दी से रणबीर को आलिया को संभालने
को बोलती हैं और अपनी मां की बात सुनकर एक्टर जल्दी से अपनी वाइफ को सहारा देने
लगते हैं लेकिन तभी आलिया हंसते हुए उनसे कहती हैं कि वो ठीक हैं।

1665646438 whatsapp image 2022 10 13 at 13.02.17

1665646448 whatsapp image 2022 10 13 at 13.02.24

1665646477 whatsapp image 2022 10 13 at 13.02.34

1665646492 whatsapp image 2022 10 13 at 13.02.50

इस वीडियो के सामने
आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां लोग अपनी बहू
आलिया की केयर करने पर नीतू कपूर की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग नीतू को रणबीर
का हाथ पकड़ता देख उन्हें पजेसिव मॉम कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग रणबीर को अच्छा
बेटा और अच्छा पति बता रहे हैं। बाकि यूजर्स ने भी वीडियो पर ऐसे ही मजेदार कॉमेंट
किए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।