रणबीर कपूर के सबसे करीब आलिया भट्ट नहीं बल्कि हैं ये खास शख्स, बना रखा है फोन का वॉलपेपर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणबीर कपूर के सबसे करीब आलिया भट्ट नहीं बल्कि हैं ये खास शख्स, बना रखा है फोन का वॉलपेपर

अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।वहीं फैंस भी उनके बारे

अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।वहीं फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। फिर बात उनकी प्रोफेशन लाइफ की हो या पर्सनल हर कोई उनके बारे में अपडेट रहना चाहता है। इस दौरान रणबीर के मोबाइल के वॉलपेपर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्टर हाल ही में एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए थे। इस बीच उनके मोबाइल का वॉलपेपर कैमरे में कैप्चर हो गया। तो आइये आपको दिखते हैं किस खास की फोटो को एक्टर ने अपना वॉलपेपर बनाया है।
1647936241 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
दरअसल, रणबीर कपूर को सोमवार को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया है। इस बीच पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरा में कैद कर लिया और उनकी कई सारी तस्वीरें क्लिक कर ली। ऐसे में उनकी एक बेहद खास तस्वीर भी कैप्चर हो गयी जिसमें उनके मोबाइल पर लगा वॉलपेपर देखने को मिला है।

फोटो में देखा जा सकता है रणबीर कपूर ने अपने पापा  ऋषि कपूर की एक खास तस्वीर को अपने फोन की स्क्रीन पर लगाया हुआ है।  दिग्गज एक्टर की ये वो तस्वीर है  जिसे उन्होंने 2018 में दुबई के लिए जा रही एक फ्लाइट से शेयर किया था। वैसे इस तस्वीर से साफ है कि आज भी एक्टर अपने पापा को बहुत याद करते हैं। वहीं तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
1647936097 5
साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 बताते चले, साल 2018 में ऋषि कपूर दुबई जाते समय फ्लाइट से अपनी एक फोटो साझा कि थी। इस दौरान ऋषि कपूर फ्लाइट में ड्रिंक्स एन्जॉय करते नजर आये थे। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मैं उड़ रहा हूं और एयरक्राफ्ट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर है। अमीरेट्स फ्लाइट EK702 अभी मॉरीशिस से दुबई जा रही है। चीयर्स रणबीर! तुम्हें नहीं पता है कि तुम्हारे माता-पिता को तुम पर कितना गर्व करते हैं। शुक्रिया और गॉड ब्लेस यू। और भी अच्छा काम करो।
    
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।