बेटी को पहली बार गोद में लेने पर इमोशनल हुए रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के भी छलके आंसू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटी को पहली बार गोद में लेने पर इमोशनल हुए रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के भी छलके आंसू

बॉलीवुड जगत में इन दिनों एक ही न्यूज़ जमकर सुर्खियां बटोर रही है,और वो हैं कपूर खानदान में

बॉलीवुड जगत में इन दिनों एक ही न्यूज़ जमकर सुर्खियां बटोर रही है,और वो हैं कपूर खानदान में गुंजी किलकारियों को लेकर।  6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेहद ही प्यारी से बेटी को जन्म दिया है।जिसके बाद से कपूर-भट्ट खानदान सहित फैंस के दिलों में जमकर उत्साह देखने को मिल रही हैं। आलिया और रणबीर के बच्चे को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई नई खबर सामने आती ही रह रही हैं। वही अब इन दोनों के बच्चे को लेकर एक और नई खबर सामने आई हैं। जिसे सुन आपकी भी आंखे नम हो जाएगी। 
1667886120 311068976 129339626542773 3989241618785236782 n
दरअसल अब पिता बने रणबीर कपूर का पानी बेटी की पहली झलक देख उनके पहले रिएक्शन की खबर सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा हैं की रणबीर ने जब पहली बार अपनी छोटी से बेजान बेटी को गोद में लिया था तब ख़ुशी से उनकी आँखे भर आई थी। उस पल में एक्टर ने खुद को बड़े ही मुश्किल से संभाला था। वही रणबीर को इस तरह इमोशनल देख माँ बनी आलिया भट्ट की आंखे भी नम हो गयी थी। 
1667886163 281137032 1700912786912013 9172586600623826870 n
वही कहा जा रहा हैं की अभी-अभी दादी बनी नीतू कपूर भी अपनी पोती को देखकर काफी ज्यादा भावुक हो गयी थी। और बड़े ही मुश्किल से अपने आसुओं को रोक पाई थी। वही हाल ही में दादी बनीं नीतू कपूर ने बहू और पोती को लेकर जानकारी दी थी कि, दोनों बिल्कुल ठीक है। आलिया अभी अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुई हैं। ऐसे में फैंस को अब बेसब्री से उस पल का इंतजार है जब एक्ट्रेस और उनकी बेटी की एक झलक देखने को मिलेगी। 
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding: Neetu Kapoor has THIS to say about her  soon-to-be bahu
दोनों परिवार में लगातर बधाइयों का तांता लग हुआ है। आलिया-रणबीर कपूर को पेरेंट्स बनने पर ढेरों बधाई मिल रही हैं। बता दें इस कपल ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। 
1667886253 310531343 1211969869351498 6999048374713209396 n
जून में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में काफी लाइमलाइट में रहीं थी। उनका मैटरनिटी फैशन ट्रेंड में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।