'लुंगी पैंट' के साथ ब्लेजर पहन Ranbir Kapoor ने किया रैंप वॉक, नेटिजन्स बोले- 'जोकर लग रहा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘लुंगी पैंट’ के साथ ब्लेजर पहन Ranbir Kapoor ने किया रैंप वॉक, नेटिजन्स बोले- ‘जोकर लग रहा’

‘इंडिया कॉउचर वीक 2023’ में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को उनके लुक के लिए बेरहमी से ट्रोल किया

रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। वो अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को सरप्राइज करते रहते है। रणबीर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ उनकी वाइफ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा रणबीर कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मो का हिस्सा रहे है। इस लिस्ट में ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रॉकस्टार’, ‘संजू’, और ‘बर्फी’ जैसी हिट फिल्मों के नाम शुमार है।
1690630214 345434776 6482579265127000 3922557931905212611 n
एक बार फिर रणबीर कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर ‘इंडिया कॉउचर वीक 2023’ में फैशन के जलवे बिखेरते नजर आए। 28 जुलाई को ऑर्गनाइज़ हुए इस इवेंट में बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने फेमस डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया। मगर हमेशा अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करने वाले रणबीर का इंडिया कॉउचर वीक का लुक दर्शकों को कुछ खास पसंद नही आया। 
1690630584 untitled project (1)
इस दौरान रणबीर कपूर ने डार्क ब्लू कलर की बंदगला एम्बेलिश्ड जैकेट को ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया था। एक्टर की पैंट में एक तरफ लुंगी डिटेलिंग थी। बेहतरीन हेयरस्टाइल और शाइनी शूज के साथ रणबीर ने अपने लुक को कम्पलीट किया था। जहां एक्टर का लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया। वहीं, नेटिजन्स ने लुंगी पैंट को लेकर एक्टर को जमकर ट्रोल भी किया। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
1690630570 untitled project (2)
रणबीर कपूर को बेहरमी से ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “इससे अच्छा उर्फी जावेद का डिजाइनर है।” एक दूसरे यूजर ने  कमेंट आया, “मतलब कुछ भी..फैशन के नाम पर।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “आप कपूर भाई हैं, सिंह नहीं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जोकर लग रहा है।” तो किसी ने तो रणबीर को उर्फी जावेद पार्ट 2 की बता दिया।
1690630264 article 202372098152529725000
इससे पहले रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे। इस दौरान कपल ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पहने नजर आया था जिस पर “टीम रॉकी और रानी।” रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।