महेश भट्ट से बेटी आलिया का हाथ रणबीर कपूर ने मांगा, जल्द बज सकती है शादी की शाहनाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महेश भट्ट से बेटी आलिया का हाथ रणबीर कपूर ने मांगा, जल्द बज सकती है शादी की शाहनाई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह को लेकर मीडिया में खबरें आ रही हैं कि वह बहुत जल्द गर्लफ्रेंड आलिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह को लेकर मीडिया में खबरें आ रही हैं कि वह बहुत जल्द गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी करने वाले हैं। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर अब खबरें सामने आईं हैं कि आलिया के पिता महेश भट्ट से रणबीर कपूर ने उनका हाथ मांगा है।
1565683249 alia ranbir
 सूत्रों के अनुसार, आलिया के साथ अपने रिश्ते को रणबीर कपूर ने आगे बढ़ाने पर विचार किया है। इसी मामले में फिल्म मेकर महेश भट्ट से रणबीर ने मुलाकात की और आलिया का हाथ शादी के लिए मांगा। 
1565683383 mahesh bhatt alia
खबरों के अनुसारा, जब रणबीर कपूर आलिया के पिता महेश भट्ट से उनका हाथ मांग रहे थे तो उस समय वह थोड़े इमोशनल हो गए थे। इस दौरान रणबीर की आंखों में आंसू आ गए थे। रणबीर कूपर का महेश भट्ट से आलिया के हाथ मांगने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगले साल 2020 तक दोनों शादी कर लेंगे। 
1565683591 ranbir kapoor
आलिया और रणबीर की शादी की खबरें पहली बार सुर्खियों में नहीं आईं हैं। इससे पहले भी मीडिया में कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि साल 2020 तक आलिया और रणबीर शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आलिया और रणबीर की शादी की बात महेश भट्ट ने भी कही है। दोनों परिवारों की सहमति से ही आलिया और रणबीर की शादी में सबकुछ होगा। 
1565683737 ranbir alia
खबरों के मुताबिक एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने कहा था, रणबीर और आलिया दोनों जाहिर तौर पर एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझे में कोई भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए कि मुझे रणबीर कपूर कितने ज्यादा पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। 
1565683836 mahesh bhatt
उन्हें अब अपने रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें ही सोचना है और नतीजा भी उन्हें ही निकालाना है। इस बारे में किसी भी तरह के अंदाजे लगाने वाला मैं नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। ये सब उनकी मर्जी से ही होगा। 
1565683944 alia ranbir ayan
दोनों के काम की बात करें तो इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्‍त्र में रणबीर और आलिया व्यस्त हैं। इस फिल्म में दोनों के साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।