इस महीने होगी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी? अब सामने आई नई डेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस महीने होगी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी? अब सामने आई नई डेट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही एक्ट्रेस काम में जितना भी व्यस्त क्यों नहीं हो, लेकिन  उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग उनकी शादी के कयास बंद नहीं हैं। जी हां, यह शायद नौवीं बार है जब आपको यह सुनने को मिल रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं कपल की शादी से जुड़े नए अपडेट के बारे में।
1647071825 11
पिछले साल करने वाले थे शादी
मालूम हो, आलिया और रणबीर पहले साल 2021 में ही शादी करने वाले थे, पर कोरोना वायरस  महामारी के चलते इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था। इसके बाद खबरें फैली कि कपल इसी साल अप्रैल महीने में शादी करेंगे। 
1647071833 12
मगर अब इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि, इनकी शादी अप्रैल में नहीं होगी, क्योंकि अगला महीना शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और दोनों परिवारों में किसी भी तरह की कोई तैयारी होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि, ये लवबर्ड्स अक्टूबर 2022 में शादी के सात फेरे लेंगे।
1647071897 14
सूत्र से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वाकई ये बात कोई भी नहीं जानता कि आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। जहां तक मुंबई के पाली हिल में स्थित उनके घर ‘कृष्णा राज’ के तैयार होने की बात है, तो अभी यह पूरा नहीं हुआ है। इस घर का काम पूरा होने में तकरीबन 18 महीने और लग सकते हैं, तब जाकर यह रहने के लिए तैयार हो पाएगा। ऐसे में कपूर और भट्ट फैमिली ने फैसला किया है कि, रणबीर और आलिया की शादी इसी साल अक्टूबर महीने में होगी। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
1647071817 13
काम की बात करें तो, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा आलिया के पास कई सारी फिल्में जैसे- ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डार्लिंग्स’, ‘RRR’ फिल्में हैं। वहीं, रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।