'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया की मां हुआ निधन,सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका चिखलिया की मां हुआ निधन,सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

साल 2020 भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। अभी तो साल पूरा नहीं हुआ

साल 2020 भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। अभी तो साल पूरा नहीं हुआ कि सिनेमा जगत से लगातार बेहद दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इस साल कई मशहूर कलाकारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 
1599900685 20
अब एक और बेहद दुखी खबर सामने आ रही है कि रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण में माता सीता का रोल प्ले कर रही अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। इसकी बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दीपिका ने एक भावुक पोस्ट शेयर करके शेयर की है। 
1599900592 18
दीपिका ने किया पोस्ट शेयर

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें उन्होंने लिखा है,अपने माता-पिता को खोने का दुख उनमें से है जो कभी नहीं भरता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘RIP मां’ लिखा है। 

वैसे दीपिका के पोस्ट से साफ है कि वो अपनी मां की मौत से सदमे में हैं। मां के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने का दुख उनके लिए सहन कर पाना बहुत मुश्किल है। अब दीपिका के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रेंड्स दुख जाहिर कर रहे हैं। सभी लोग दीपिका की मां की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
1599900638 19
आपको बता दें,दीपिका चिखलिया रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्घ हुई थीं। 
1599900766 21
कोरोना काल में लागू हुए लॉकडाउन के समय जब एक बार दोबारा से रामायण को पुन:प्रसारित किया गया,तभी से दीपिका एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। वैसे दीपिका सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए अक्सर पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।