Ram Charan Oscars के लिए नंगे पैर हुए एयरपोर्ट से रवाना, क्या है एक्टर के इस लुक का कारण? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ram Charan Oscars के लिए नंगे पैर हुए एयरपोर्ट से रवाना, क्या है एक्टर के इस लुक का कारण?

राम चरण को हाल ही में ऑस्कर के लिए अमेरिका जाते हुए देखा गया। उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर

फिल्म ‘RRR’ ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है। इस फिल्म ने सिनेमा लवर्स के बीच खूब वाहवाही लूटी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया और कई नए रिकार्ड्स सेट कर दिए। वहीं, इस फिल्म के साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण भी दुनियाभर में मशहूर हो गया। अब वो किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। 
1676976712 download
अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्होंने सारी लाइमलाइट छीन ली। दरअसल, उनकी फिल्म ‘RRR’ ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल है। इसी बीच हाल ही में एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो अपने एयरपोर्ट लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे, लेकिन सबका ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा, तो वो थी राम चरण के पैरों से गायब उनकी चप्पल।   
1676976654 0b67a0de63f7ae96a1871253f67d885f1676950127128313 original
दरअसल, राम चरण को हाल ही में ऑस्कर के लिए अमेरिका जाते हुए देखा गया। उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, लेकिन इस दौरान राम चरण नंगे पैर नज़र आए। राम चरण ब्लैक कलर के कुर्ते-पजामे में नंगे पैर चलते हुए दिखे, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। लेकिन राम चरण एयरपोर्ट पर नंगे पांव क्यों चल रहे थे? तो आपको बता दें, एक्टर के इस तरह नंगे पैर होने के पीछे एक खास वजह है।  
1676977816 ram charan rrr oscars 2023
दरअसल, राम चरण हर साल अयप्पा दीक्षा लेते हैं। केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले एक व्यक्ति को इस रस्म का पालन करना होता है। भक्तों को 48 दिन तक उपवास का पालन करने के लिए भी कहा जाता है। इस समय राम चरण ने अयप्पा दीक्षा ली है, इसलिए एक्टर को 48 दिन तक ऐसे ही रहना होगा। राम चरण हर साल इस रस्म को निभाते हैं। 
1676976700 ram charan 2
अब रामचरण को ऐसे देखकर उनके फैंस उनसे और भी इम्प्रेस्ड हो गए हैं। एक्टर के इस अंदाज़ ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं बात अगर ऑस्कर की करें तो, ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।