अर्जुन कपूर-रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी ने साथ में मचाया धमाल, 'दिल है दीवाना' सॉन्ग हुआ आउट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अर्जुन कपूर-रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी ने साथ में मचाया धमाल, ‘दिल है दीवाना’ सॉन्ग हुआ आउट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो दिल है

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो दिल है दीवाना रिलीज कर दिया गया है। स्टार्स का यह नया गाना यूट्यूब पर जमकर छाया हुआ है। रकुलप्रीत सिंह और अर्जुन के इस गाने में स्टाइलिश अंदाज फैंस को अपनी और अकर्षित कर रहा है। बता दें इस गाने के जरिए अर्जुन और रकुल पहली बार साथ में काम करते हुए नजर आए हैं। 
1618660641 11
क्या हैं इस गाने में खास?
अर्जुन और रकुल प्रीत के गाने दिल है दीवाना में एक लव स्टोरी को दिखलाया गया है,जो काफी मस्ती से भरपूर है। यह फी गाना द गुड,द बैड एंड द प्रेटी की कहानी है। खास बात इस सॉन्ग की वीडियो को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए है कि वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बॉलीवुड के इस स्टार के नए म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने में अनिल कपूर के आइकॉनिक धुन धिना धिन धा का भी इस्तेमाल किया गया है। 
1618660653 7
अर्जुन और रकुल प्रीत दोनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। दोनों स्टार ने अपने इस नए सॉन्ग रिलीज होने से पहली भी इसका टीजर और वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर कर चुके हैं।
1618660662 9
बता दें, इस गाने में अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री को इनके चाहने वालों ने बहुत पसंद किया है साथ ही दोनों का लुक और डांस फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस अब इस गाने पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
1618660670 10
इस गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है।  तनिष्क बागची  ने संगीत दिया है। जबकि गाने का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस गाने के बोल शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए हैं और इसका संगीत वीडियो का निर्माण भूषण कुमार ने किया है।
यहां देखिये ‘दिल है दीवाना’ गाने का वीडियो….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।