क्या अपनी शादी से ऊब गयी है राखी सावंत, वीडियोस शेयर कर फैंस को दी शादी न करने की दुहाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या अपनी शादी से ऊब गयी है राखी सावंत, वीडियोस शेयर कर फैंस को दी शादी न करने की दुहाई

बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ज्यादा समय हेडलाइंस से दूर रहे, ऐसा

बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ज्यादा समय हेडलाइंस से दूर रहे, ऐसा मुश्किल है। राखी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और उन्होंने जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये है, वो काफी वायरल हो रहे है। 
1576063629 71138197 787456371667511 3386560575751691211 n
राखी सावंत बीते दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही थी। शादी के बाद से अब तक राखी के हस्बैंड की कोई तस्वीर सामने नहीं आयी है। राखी ने अपने फैंस को इतना जरूर बताया है कि उनके पति का नाम रितेश है और वो लंदन बेस्ड बिजनेसमैन है। 
1576063640 1
शादी की खबर के बॉस से राखी ने सोशल मीडिया पर जितनी भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किये उसमे वो मांग में सिन्दूर, और मंगल सूत्र – चूड़ियां पहने दिखाई दी है। राखी का कहना ये भी है कि उनके पति कैमरे के सामने आने से शर्माते है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते है। 
1576063669 74673897 168628384364553 5759296650073694032 n
राखी ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किये है उन्हें देखकर अब फैंस अंदाजा लगा रहे है कि राखी सावंत अब या तो अपनी शादी से ऊब गयी है या फिर उनकी शादी खतरे में है। अपने पिछले वीडियोस में राखी अपने कथित पति रितेश की जमकर तारीफ करते नजर आयी थी पर अब उनके सुर बदले हुए से है। 

राखी ने हाल ही में जो वीडियो पोस्ट करती किये है उसमे वो बता रही है की एक अर्श पति कैसा होता है और उनके पास ऐसा पति क्यों नहीं है। साथ ही वीडियो में, वह अपने फैंस को शादी नहीं करने की सलाह भी दे रही है। अब राखी सावंत का ये नया ड्रामा क्या है इसके बारे में तो वही जानती है पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। 

बहुत से सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बात पर भी शक जताया है कि राखी ने शादी भी की है या नहीं। अगर राखी ने शादी की है वो कम से कम उन्हें एक तस्वीर तो शेयर करनी चाहिए जिससे फैंस को उनके पति के बारे में पता लग सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।