Adil Khan के जेल जाते ही Rakhi Sawant ने की तीसरी शादी? फिर दुल्हन के अवतार मे दिखी एक्ट्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Adil Khan के जेल जाते ही Rakhi Sawant ने की तीसरी शादी? फिर दुल्हन के अवतार मे दिखी एक्ट्रेस

इस बार राखी सावंत मीडिया के सामने दुल्हन के अवतार में दिखाई दीं, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी

राखी सावंत की लाइफ में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आदिल खान तो फिलहाल जेल में बंद हैं और लम्बे समय तक उनकी वहीं रहने की उम्मीद है। इसी बीच अब राखी सावंत की तीसरी शादी को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में राखी एक ऐसे अवतार में दिखीं जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गईं। 
1677305553 321184854 517680703475415 406572121783478630 n
आपको बता दें, राखी अबतक 2 शादिया कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही बार उन्हें धोखा मिला और उनकी शादी ठीक से चल नहीं पाई। इस बार तो राखी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं आदिल पर एक लड़की ने रेप का केस भी दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। जिसके बाद आए दिन एक्ट्रेस मीडिया के सामने नए-नए खुलासे करती हैं। 
कभी वो मीडिया के सामने अपना दुखड़ा सुनाती हैं तो कभी रोती हुई नज़र आती हैं। लेकिन इस बार राखी सावंत मीडिया के सामने दुल्हन के अवतार में दिखाई दीं, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर रूमर्स सामने आ रही हैं। ऐसे में अब ड्रामा क्वीन को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में जब राखी पैपराजी के सामने आई तो उन्होंने दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ था।  

राखी को गोल्डन लहंगा, हाथ में चूड़ा पहने देख लोगों ने उनसे सवाल किए कि क्या अब उनका तीसरी शादी का इरादा है? तो आपको बता दें कि वो असल में शादी नहीं करने जा रही हैं, बल्कि उन्होंने शूट के लिए ये लुक लिया है। इस दौरान राखी के साथ शेरवानी में एक लड़का भी नज़र आया जिसे लोगों ने उनका तीसरा पति समझ लिया लेकिन वो तो बस एक एक्टर है। 

1677305592 02spotted15
आपको बता दें, इस दौरान राखी ने ये भी साफ किया कि अब उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। राखी बोलीं- ‘एक बार शादी कर चुकी हूं अब दोबारा कभी नहीं करूंगी। जिंदगी में अब मैं कभी शादी का जोड़ा नहीं पहनना चाहती। अब सीधे कब्र में जाएंगे शादी नही करेंगे। मेरा एक ही दुल्हा है और वो जेल में हैं।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।