बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव लंबे समय से बीमार थे और उनकी बीमारी का उपचार कराने के लिए उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।
बॉलीवुड के मशहूर राजपाल यादव अपने पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनने के बाद थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली के AIIMS अस्पताल में राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव को भर्ती कराया गया लेकिन उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। नौरंग यादव ने AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली।