राजकुमार राव ने सीटी बजाकर किया दुल्हन का स्वागत, कहा- थोड़ा सिंदूर तुम भी लगा दो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजकुमार राव ने सीटी बजाकर किया दुल्हन का स्वागत, कहा- थोड़ा सिंदूर तुम भी लगा दो

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर शादी की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़

बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों कई सालों से एक -दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने इस रिलेशनशिप को शादी में बदलने का फैसला लिया था। राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी की थी। राजकुमार ने शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। अब इस खूबसूरत कपल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शादी की झलक दिखाई गई है।
1637558570 258118903 1288284938281152 6099767665708146246 n 619a4439a0850
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी में ढेर सारी मस्ती की थी। वीडियो में सभी लोग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राजकुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हम।  अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन की झलक आपके साथ शेयर कर रहा हू। 
 यह वेडिंग वीडियो बहुत ही प्यारा है। वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा के चेहरे पर शादी की खुशी झलक रही है। इसमें दुल्हन बनीं पत्रलेखा मंडप की ओर बढ़ते नजर आ रही हैं तो वहीं, राजकुमार राव सीटी बजाकर उनका वेलकम करते नजर आ रहे हैं। पत्रलेखा भी हाथ से दिल बनाकर कर मंडप की ओर बढ़ती नजर आती हैं। मंडप में पत्रलेखा कहती हैं, ‘राज, 11 साल हो गए हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैं आपको जीवन भर से जानती हूं, न कि सिर्फ इस जिंदगी से बल्कि मुझे यकीन है कि यह साथ कई जन्मों का रहा है।’

वहीं, राजकुमार राव वीडियो में कहते हैं, ‘ईमानदारी से कहूं तो 10-11 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी ऐसा लगता है कि हमने अभी-अभी डेटिंग शुरू की है। हम बस एक दूसरे की कंपनी से इतना प्यार करते हैं, हमने सोचा चलो बस करते हैं। चलो बस हस्बैंड-वाइफ बनते हैं।’ वीडियो में वरमाला की रस्म के बाद दोनों एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मुस्कुराते हुए दोनों फेरे भी लेते दिखते हैं। वीडियो के अंत में राजकुमार राव पत्रलेखा की मांग में सिंदूर लगाते हैं। 
1637558594 rajkumar rao wedding pictures
सबसे खास बात यह है कि सिंदूर लगाने के बाद उन्होंने पत्रलेखा को उन्हें भी सिंदूर लगाने को कहा और पत्रलेखा उनके माथे पर सिंदूर का टीका करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है।  फैंस दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।