Rajkummar Rao ने पत्नी Patralekhaa के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, बर्थडे की दी खास शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rajkummar Rao ने पत्नी Patralekhaa के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, बर्थडे की दी खास शुभकामनाएं

राजकुमार राव ने पत्रलेखा को बर्थडे पर दी दिल से शुभकामनाएं

अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा को उनके जन्मदिन के अवसर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पत्रलेखा के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए राव ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने दो तस्वीरें शेयर की और इसे सिंपल लेकिन इमोशंस से भरे कैप्शन से सजाया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर। आई लव यू पत्रलेखा।”

शेयर की गई तस्वीरें

शेयर की गई दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर में पत्रलेखा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ पोज देते हुए नजर आए।पत्रलेखा आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। पत्रलेखा को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी।

सेलेब्स ने किया विश

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पत्रलेखा के नाम एक खास मैसेज लिखा। पत्रलेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कुरैशी ने लिखा, “मेरी बहन, तुम हर चीज को बेहतर बनाती हो। पत्रलेखा, तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें मिस कर रही हूं।”

480026308184804512100559886117835144046488980n

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की। इस जोड़े ने पहली बार 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘समझाणा’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।राजकुमार इन दिनों ‘भूल चुक माफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वाराणसी में सेट है और छोटे शहर के रोमांस को खूबसूरती से दिखाती है।

फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम रंजन है, जो अपने प्यार तितली से शादी करने की उम्मीद में सरकारी नौकरी हासिल करता है। हालांकि, शादी से ठीक पहले उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं, जो उसकी दुनिया को पलट कर रख देती हैं। इसके बाद एक अलग तरह की कहानी शुरू होती है।

दिनेश विजान के निर्देशन में बनी ‘भूल चुक माफ’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट वामिका गब्बी हैं। फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।