शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार शादी की

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार शादी की बंधन में बंध गए हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सम्पन हुई।
1637222085 8
खैर शादी के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा वापस मुंबई आ गए हैं। बुधवार को यह कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। वैसे, एयरपोर्ट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश थे। यही नहीं एयरपोर्ट पर पत्रलेखा को देखकर लोग भाभी-भाभी भी चिल्लाने लगे। 
1637222093 6
इसका एक वीडियो मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस कपल का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार नजर आए।

इंटरनेट पर छाए हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है राजकुमार राव ने ढीली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है, जबकि उनकी पत्नी पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहनी हुई है। उनके मंगलसूत्र ने भी सबका ध्यान खींचा। इस दौरान ये जोड़ा काफी ज्यादा खुश नजर आया।  वहीं सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
1637222102 7
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बीती 15 नवंबर को दोपहर में सात फेरे लिए। जिसके बाद शाम को एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।