घोड़ी चढ़ने को तैयार राजकुमार राव, गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग इस दिन लेंगे सात फेरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घोड़ी चढ़ने को तैयार राजकुमार राव, गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग इस दिन लेंगे सात फेरे

एक्टर राजकुमार राव पत्रलेखा को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं। दोनों की शादी की डेट सामने आ गई

बॉलीवुड फिल्म स्टार राजकुमार राव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुनने में आ रहा है कि आखिरकार ‘स्त्री’ स्टार राजकुमार राव ने शादी के लिए मन बना लिया है। रिपोर्ट्स हैं कि राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी गुपचुप शुरू भी हो चुकी है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर में शादी कर रहे हैं। 


1635662959 124442242 641024409908906 6624804840323668227 n

ये दोनों 10, 11,12 नवंबर के दिन शादी करने वाले हैं। इसके लिए एक्टर और एक्ट्रेस ने निमंत्रण पत्र भी बंटवाने शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए कुछ करीबी लोगों को न्यौते भेजे भी भेजे जा चुके हैं। इनकी शादी बेहद सिंपल तरीके से की जाने वाली है। जिसके लिए केवल करीबी और चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जाने वाला है। 


1635662974 drgf

पत्रलेखा से साल 2018 में उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था, ‘शादी से पहले राजकुमार राव और उनको अभी बहुत चीजों पर ध्यान देना हैं, इसलिए अभी कम से कम 6-7 सालों तक उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है’। लेकिन अब लगता है कि दोनों ने शादी का मन बना लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 10-11-12 वो तारीखें हैं, जिसमें शादी को लेकर चर्चाए सबसे ज्यादा तेज हैं। 


1635662983 1 131

राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा प्यार से एक्टर को राज कहकर पुकारती हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


1635663031 1rajkummar rao in thailand with girlfriend patralekha

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने उन्हें पहली बार ऑन-स्क्रीन तब देखा, जब मैंने ‘लव सेक्स और धोखा’ देखी। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, क्या वास्तव में वह वैसे ही हैं? लेकिन उनसे मिलने के बाद मेरी ये सोच पूरी तरह से गलत साबित हो गई। 

आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस उनकी शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं सोशल मीडिया पर उन्हें शादी को लेकर बधाई मिल रही हैं। वहीं बात करें राजकुमार की फिल्मों की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ रिलीज हुई है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।