बॉलीवुड एक्टर्स राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म के सेकंड पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों के बीच एक अच्छी छाप छोड़ी जिसके बाद अब मेकर्स ने इसके सेकड़ पार्ट को लाने का फैसला किया है।
बता दे, 27 जून को राजकुमार राव ने अपने फैंस को स्पेशल सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी को-स्टार श्रद्धा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अब और उत्सुकता बढ़ती दिखाई दे रही है।
बता दे सोशल मीडिया पर राजकुमार ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ”क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष?” इस दौरान एक्टर अपने होठों पर ऊँगली रखे दिखाई दे रहे है। वही श्रद्धा ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इसी के साथ एक्ट्रेस पर साथ ही ब्लैक बिंदी उनपर खूब अच्छी लग रही है।
बता दे राजकुमार और श्रद्धा की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दे रहे है। साथ ही इनकी इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ओ स्त्री, जल्दी आजा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज ही स्त्री 2 के बारे में सोच रही थी और आज आ गई।
बता दे इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है वही ये फिल्म अगले साल 31 अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं।