बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट कहे जाने वाली आमिर खान इन दिनों परदे से दूर अपनी निजी ज़िन्दगी को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। दरअसल आमिर खान की बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप रही थी। जिसके बाद से आमिर ने बी-टाउन से एक लंबा ब्रेक ले लिया था। ऐसे में उनके फैंस काफी समय से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वो इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्यों आमिर जल्द ही परदे पर एक धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं।

दरअसल अब आमिर खान का नाम एक बायोपीक से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान और राजकुमार हिरानी एक बार फिर साथ काम फिल्म में काम करने वाले हैं। ये एक बायोपिक होगी। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस बायोपीक की शूटिंग अगले साल यानी 2024 से शुरू होगी। जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार हिरानी इन दिनों शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग में बिजी है।

बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान जल्द 3 इडियट्स के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब आमिर खान का नाम एक बायोपिक से जुड़ रहा है।

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो आमिर और राजकुमार हिरानी अपनी आखिरी रिलीज ‘पीके’ के एक दशक बाद अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दे की आमिर-राजकुमार हिरानी की जोड़ी 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्मों में साथ आ चुकी है।

आपको बता दें कि आमिर खान की लास्ट दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। अब देखना है कि क्या राजकुमार हिरानी आमिर के करियर को ट्रैक पर ला पाएंगे।


















