साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीते शुक्रवार की देर रात अभिनेता अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। खबरों के मुताबिक रजनीकांत अपने हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं। कहा जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों के लिए वह वहीं रहने वाले हैं।
फिल्म की शूटिंग हुई खत्म
इस दौरान रजनीकांत अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी लता भी अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। ऐसे में दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म अन्नात्थे की शूटिंग हैदराबाद में पूरी की है। ऐसे में उन्होंने पत्नी के साथ कुछ समय अमेरिका में बिताने का फैसला किया है।
रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका में रहकर रजनीकांत अपने डॉक्टर से मुलाकात करेंगे और वहां पर कुछ जनरल चेकअप करवाएंगे। वहीं खबर ये भी है रजनीकांत के अगले कुछ हफ्तों में कई अन्य भी होंगे। फिलहाल रजनीकांत एक चार्टर्ड प्लेन से दोहा के लिए रवाना हुए हैं। इसके बाद यहां से वह पैसेंजर फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
पिछले साल हुई ब्लड प्रेशर की परेशानी
बताया जा रहा है रजनीकांत 8 जुलाई को भारत वापस आ सकते हैं। मालूम हो बीते साल दिसंबर 2020 में ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद में ही उन्होंने राजनीति से ब्रेक लेकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का फैसला कर लिया था।