Girl in a jacket

रजनीकांत ने फैंस से की अपील – राजनीति में एंट्री का न बनाएं दबाव

अभिनेता रजनीकांत ने साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे और अपने प्रशंसकों से

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा पूरे देश में फैला है। हाल ही में  रजनीकांत ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया था। वो नए साल के मौके पर अपनी नई पार्टी की घोषणा भी करने वाले थे। मगर फिर अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से ठीक होकर जैसे ही सुपरस्टार वापस घर लौटे तो उन्होंने एक बयान जारी कर अपने राजनीति में आने के फैसले को वापस ले लिया था।
1610359994 948968 rajinikanth
सुपरस्टार ने अपनी तबियत खराब होने को ईश्वर का संकेत बताते हुए राजनीति में उतरने के प्लान को वापस ले लिया। मगर इससे उनके चाहने वाले करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा और तभी से लोग उनसे उनके फैसले को पलटने की अपील करने लगे। 
1610360214 untitled (54)
अब उन्होंने अपना बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वो उन पर दबाव न डालें। इससे उन्हें दर्द होता है। रजनीकांत ने तमिल भाषा में एक ट्वीट जारी कर ये बात कही है। रजनीकांत ने कहा है, ‘मैं तहेदिल से उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे। मैंने पहले ही अपनी वजह राजनीति में आने की आप सभी को बता दी है। मैंने इसका ऐलान किया था। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे प्रदर्शन न करें। मुझ पर राजनीति में आने के लिए दबाव न बनाएं इससे मुझे दर्द होता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।