शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा कुछ वक़्त पहले खूब मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे। उनपर लगे इलज़ाम इतने बड़े थे कि उन्हें और उनके परिवार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। यहां तक कि पोर्नोग्राफी केस में उन्हें जेल तक की हवा भी खानी पड़ी थी। वही, गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब पब्लिकली कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है वह फिर से नार्मल जिंदगी की ओर लौटने की कोशिश में हैं। वह इंस्टाग्राम पर वापस लौट आए हैं।
लेकिन अजीब बात ये है कि इस बार उनका एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सिर्फ एक अकाउंट को ही फॉलो किया हुआ है। राज कुंद्रा के वैरिफाइड अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं है। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन अब उन्होंने फोटोज और सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। साथ ही राज ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। वह सिर्फ इस वक़्त एक ही आकउंट को फॉलो कर रहे है। हैरानी की बात ये है कि वो अकाउंट उनकी बीवी शिल्पा शेट्टी या उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का नहीं बल्कि किसी और का है। दरअसल, राज कुंद्रा अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के ऑफिसियल अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं।
अपने अकाउंट पर राज कुंद्रा ने बायो में ‘लव योर लाइफ’ लिखा हुआ है। राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम को 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गिरफ्तारी से पहले राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और वह अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे। कई बार उनके साथ इन वीडियोज में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती थीं। पोर्नोग्राफी केस में कथित रूप से शामिल होने पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। वह करीब दो महीने तक जेल में बंद थे। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा ने कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें रिलीज करने के काम का हिस्सा नहीं रहे हैं।
आपको बता दे, बीच में शिल्पा शेट्टी और राज के रिश्तों में इस पोर्नोग्राफी केस की वजह से दरारें पड़ने की भी अफवाहें आई थीं। हालांकि कुछ मौकों पर शिल्पा ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया था मगर वक्त के साथ दोनों के बीच में सबकुछ नॉर्मल हो गया। पिछले कुछ समय में तो राज कुंद्रा और शिल्पा ने साथ में कुछ ट्रिप्स भी कीं। राज कुंद्रा इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में, राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है मगर ट्विटर से उन्होंने अभी भी दूरी बनाई हुई है।