कपूर खानदान में टूटा दुखों का पहाड़ इस शक्स ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कपूर खानदान में टूटा दुखों का पहाड़ इस शक्स ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर

NULL

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता, निर्देशक, अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 वर्ष की आयु की निधन हो गया। रणधीर कपूर ने यह दुखद समाचार मीडिया को दी। कृष्णा राज कपूर का निधन सुबह 5 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। पूरे कपूर खानदान के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

raj 1

कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी। वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं।

raj 2

वे करीना, रणबीर, रिद्धिमा कपूर की दादी थीं। 87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थीं। उन्हें फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में कई बार देखा गया था। कुछ समय पहले उन्हें बेटे ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त में पेरिस में देखा गया था।

raj 3

1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा। अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई। कृष्णा राज कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ”मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है। ” रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- ”मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी! RIP!”

I am so sorry to hear of the passing of #KrishnaRajKapoor The few times I interacted with her were so memorable; she was an incredible personality full of life and passion and with never a hair out place! She will be missed greatly. My deepest condolences to the family.

— Soha Ali Khan (@sakpataudi) 1 October 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।