रजनीकांत से सम्मानित होते ही आर माधवन ने छुए सुपरस्टार के पैर, वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रजनीकांत से सम्मानित होते ही आर माधवन ने छुए सुपरस्टार के पैर, वीडियो हुआ वायरल

अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की सफलता को लेकर एक्टर और नांबी नारायण को

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता आर
माधवन इन दिनों अपनी फिल्म
रॉकेट्री: द नंबी
इफेक्ट
की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। यह फिल्म
रिलीज से पहले तो
 चर्चाओं में थी ही लेकिन रिलीज के बाद भी फिल्म
को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।’

1659270247 118405117 672461860032802 8722939291175084667 n

फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई। ना
सिर्फ दर्शकों को बल्कि सेलेब्स को भी आर माधवन की फिल्म काफी पसंद आ रही है। इसी
बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें माधवन फिल्म इंडस्ट्री के
सुपरस्टार रजनीकांत के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं।

1659270333 288944741 1190994421722882 628359649893227286 n

दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद आर माधवन और नांबी नारायण को
सम्मानित किया था
, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी
से वायरल हो रहे हैं। फिल्म में माधवन की एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। इस
फिल्म में माधवन इसरो साइंटिस्ट नांबी नारायण के किरदार में नजर आए है। फिल्म इसरो
साइंटिस्ट नांबी नारायण की कहानी को दिखाया गया है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और
साउथ एक्टर सूर्या ने कैमियो किया है।

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो
में रजनीकांत माधवन को शॉल ओढ़ाते हैं
, जिसके बाद माधवन रजनीकांत
के पैर छूते हैं। वीडियो में रजनीकांत नांबी नारायण को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं। इसी
के साथ इस मौके की दो खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की गई है।
यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है।

1659270317 296698168 773919183647721 3057834193271230781 n

इस पोस्ट को शेयक करते हुए एक्टर ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा,  जब आपको एक-मैन
इंडस्ट्री और खुद लीजेंड के सामने दूसरे लीजेंड से आशीर्वाद मिलता है। यह अनंत काल
के लिए अंकित क्षण होता है। आपके दयालु शब्द और प्यार के लिए धन्यवाद रजनीकांत सर।
इस प्रेरणा ने हमें पूरी तरह से तरोताजा कर दिया है, हम आपको पूरी दुनिया की तरह
प्यार करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।