Girl in a jacket

तेजस्वी प्रकाश की जीत पर उठे सवाल, क्या नागिन की वजह से मिली बिग बॉस की ट्रॉफी?, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी!

बिग बॉस सीजन 15 भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुडी कंट्रोवर्सी और लोगो के बीच

बिग बॉस सीजन 15 भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुडी कंट्रोवर्सी और लोगो के बीच इस शो के प्रति नाराज़गी खत्म नहीं हो रही। तेजस्वी प्रकाश ने आखिरकार इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ही ली। पूरे सीजन तेजस्वी का सफर काफी शानदार रहा है। एक्ट्रेस की जीत को लेकर उनकी फैमिली और फैंस की खुशी का ​ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर जहां तमाम फैंस और तेजस्वी के करीबी दोस्त उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं। तो कईयों कों उनकी जीत रास नहीं आ रही है और उनका कहना है कि तेजा को ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी क्यों मिली? 
1643695692 tejasswi prakash 31
दरअसल, प्रतीक सहजपाल के फैंस को तेजस्वी की जीत का फैसला सही नहीं लग रहा है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतीक के फैंस और कई स्टार्स तेजस्वी की जीत को लेकर, मेकर्स के इस फैसले को इशारों में गलत बता रहे हैं। हर किसी का मानना है कि ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी प्रतीक डिजर्व करते थे। इन सबके बीच अब तेजस्वी प्रकाश ने पहली बार अपना रिएक्शन देते हुए खुलकर बात की है।
1643695725 tejaswi prakash age
‘बिग बॉस 15’ की विनर बनते ही तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में तेजस्वी ने उनकी जीत को फिक्सड कहने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें और और देश की जनता को ‘बिग बॉस’ शो के फॉर्मेट का पूरा सम्मान और उसपर भरोसा करना चाहिए। मुझे ये किसी भी तरह से फैक नहीं लगता है। हर किसी को और मुझे भी साफ दिख रहा था कि सबसे ज्यादा वोट्स मुझे ही मिले है। मैं आखिर किसी से इस बात की उम्मीद ही क्यों करूं कि लोग मेरी तारीफ करें। मैं और मेरा परिवार खुश हैं कि मैं जीत गई हूं। मेरे चाहने वालों को लगता है कि मैंने बिग बॉस में जितनी मेहनत की वो रंग लाई है, तो मेरे लिए इतना ही काफी है। फिर ये तो साफ है कि मेरे हेटर्स क्यों खुश होंगे कि मैं जीत गई? वो लोग तो दुखी ही होंगे ना और उन्हें दुखी होने का पूरा हक है। हर कोई मुझसे प्यार नहीं कर सकता है। मैं आइसक्रीम नहीं हूं…मैं इंसान हूं।’

इसी इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने ‘नागिन’ शो में उनकी एंट्री की वजह से विनर बनाने वाले सवालों पर भी जवाब दिया। तेजस्वी ने आगे कहा है, ‘टीवी शो ‘नागिन’ में काम मिलने की सबसे बड़ी वजह से है कि मैंने बिग बॉस में काफी अच्छा काम किया। वहीं अगर मैं बिग बॉस हार भी जाती तो ‘नागिन’ तो मेरे पास था ही। मेरी जीत मेरी जीत है, मुझे ‘नागिन’ मिला है इसलिए मुझे विनर नहीं बनाया गया है। मैं एक मजबूत खिलाड़ी रहीं हूं ये बात घर के अंदर और बाहर हर किसी ने माना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।