Red Sea Film Festival में Priyanka Chopra का ग्लैमरस अंदाज, व्हाइट गाउन में छाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Red Sea Film Festival में Priyanka Chopra का ग्लैमरस अंदाज, व्हाइट गाउन में छाई

priyankachopra17340103633521456622259287292178537482

प्रियंका चोपड़ा जोनास बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। जहां उन्हें उनके शानदार करियर, स्क्रीन और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

priyankachopra17340103633521456622326360137178537482

एक्ट्रेस ने अब इसकी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

priyankachopra17340103633521456622259159506178537482

प्रियंका ने कहा, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है, यह कहानी कहने का उत्सव है जो भाषा, सीमाओं और सांस्कृतिक विभाजनों से परे है।

priyankachopra17340469713521763710306927162178537482

प्रियंका ने आगे कहा, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि मनोरंजन की सार्वभौमिक शक्ति में लोगों को एकजुट करने की क्षमता है और मैं रेड सी टीम की सराहना करती हूं।

priyankachopra17340469713521763710399407620178537482

अभिनेत्री ने आगे कहा,अपने लगभग 25 साल के करियर पर नज़र डालते हुए, मुझे याद आता है कि मैं कितनी भाग्यशाली रही हूँ कि मैं ऐसी कहानियाँ कह पाई और उनमें योगदान दे पाई जो दृष्टिकोणों को चुनौती देती हैं।

priyankachopra17340469713521763710332069385178537482

बदलाव को प्रेरित करती हैं और हम सभी को जोड़ती हैं। यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि मुझे फ़िल्में बनाने से सबसे पहले क्यों प्यार हुआ।

priyankachopra17340103633521456622259182558178537482

रेड सी फ़िल्म फ़ाउंडेशन की प्रबंध निदेशक शिवानी पांड्या मल्होत्रा ​​ने कहा,हर साल हम बदलाव लाने वालों और मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं और प्रियंका ऐसी शख्सियत हैं जो अपने शानदार करियर के दौरान ये दोनों ही चीज़ें कर चुकी हैं।

priyankachopra17340469713521763710332085864178537482

वह एक ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने उभरते फिल्म निर्माताओं के काम का समर्थन किया है और खुद भी निर्माण किया है।

priyankachopra17340103633521456622234003700178537482

प्रियंका चोपड़ा रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर पहुंचीं। जिसके साथ उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और उनका सेटल मेकअप हुआ था।

priyankachopra17340469713521763710483211552178537482

प्रियंका का ये अवतार अब सभी के होश उड़ा रहा है। फैन्स उनके लुक्स और कातिलाना अंदाज के दीवाने हो गए हैं। हर कोई कमेंट सेक्शन में देसी गर्ल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

priyankachopra17340469713521763710332069385178537482

आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में एक्टिव हैं। वहीं बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

priyankachopra17340103633521456622234154615178537482

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।