प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी इवेंट में पहनी लाखों की ड्रेस, बोल्ड अंदाज़ में ग्लैमरस लुक हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी इवेंट में पहनी लाखों की ड्रेस, बोल्ड अंदाज़ में ग्लैमरस लुक हुआ वायरल

हाल ही में प्रियंका एक लग्जरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस रवाना हुई थीं। इस इवेंट

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अपने पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेतीं हैं। और अब हाल ही में प्रियंका एक लग्जरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस रवाना हुई थीं। इस इवेंट में प्रियंका इतनी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नज़र आईं हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है।
1654602649 268883607 1007863903102427 472510334399875159 n
आपको बता दें, प्रियंका इस ब्रांड की ग्लोबल एंबैसेडर हैं और बुलगारी के सीईओ जीन-क्रिस्टोफ़ बाबिन, ब्लैकपिंक की लिसा और एक्ट्रेस ऐनी हैथवे के साथ वो इस कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रहीं हैं। दरअसल, प्रियंका वैसे तो अपने स्टाइल और स्वैग से फैंन के दिलों में आग लगाती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो ड्रेस और ज्वैलरी कैरी की है वो सच में कमाल की है। इस फोटो में प्रियंका के साथ सिंगर लीसा और ऐनी भी नज़र आ रहीं हैं।
1654602661 285429400 3199541070293445 9136937677849066073 n
देसी गर्ल का ये स्टाइल और उनका स्वैग हमेशा से जबरदस्त रहा है। अपने लुक से वो हमेशा अपने फैंस का दिल जीत लेतीं हैं। बता दें, लग्जरी ब्रांड के इवेंट में प्रियंका ने मैटेलिक गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस में वो अपने बोल्ड लुक से कहर ढा रही हैं। फ्रंट ओपन मैक्सी ड्रेस और उसकी फुल स्लीव्स प्रियंका के लुक को और भी ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है। साथ में प्रियंका ने ड्रेस के साथ जो नेकपीस कैरी किया है वो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
1654602636 286170110 150058930905333 3120222417543962578 n
इस खूबसूरत ड्रेस के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस रसेरियो ब्रांड की है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इस गाउन की कीमत 1 लाख 95 हजार 987 रुपये बताई जा रही है। तो वहीं प्रियंका का नेकपीस स्नेक शेप में है। इसपर सफेद स्टोन लगे हुए हैं। इसके अलावा इस नेकपीस पर गुलाबी रंग का एक बड़ा सा स्टोन भी लगा हुआ है। बता दें, ये ड्रेस ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के मेकअप लुक की बात करें तो उन्होने शिमरी ड्रेस के साथ अपने लुक को थोड़ा ग्लॉसी रखा है। ब्राउन न्यूड लिपस्टिक, आईशैडो और ब्लशर से प्रियंका ने अपने लुक को काफी ग्लैमरस बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को हल्के कर्ल्स देकर ओपन रखा हुआ है। इस लुक में प्रियंका की खूबसूरती को देख उनके फैंस तारीफें करते नहीं थक रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।