प्रियंका चोपड़ा ने जेठ के बर्थडे पार्टी में पहने लाखों के ईयरिंग्स,ड्रेस की भी हुई खूब चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने जेठ के बर्थडे पार्टी में पहने लाखों के ईयरिंग्स,ड्रेस की भी हुई खूब चर्चा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने डे्रसिंग सेंस और एक से एक महंगी एक्सेसरीज को

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने डे्रसिंग सेंस और एक से एक महंगी एक्सेसरीज को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं बल्कि हमेशा प्रियंका चोपड़ा बाकी अभिनेत्रियों से हटकर कुछ ऐसा करती हैं कि वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 
1566910196 prinka
देसी गर्ल अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हमेशा महंगे ब्रैंड के कपड़े,शूज और बाकी एक्सेसरीज को पसंद करती हैं। प्रियंका की कुछ-कुछ एक्सेसरीज की रकम तो इतनी ज्यादा महंगी है कि उनकी कीमत सुनकर आप एक बार को हैरान रह जाएंगे। 
इतने लाख रुपए के थे झुमके…
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा अपने पति संग अपने जेठ जो जोनस के बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका ने इस पार्टी में Ralph & Russo के कलेक्शन से ब्लैक शिमर मिनी ड्रेस पहनी थी। 
1566910112 screenshot 1
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका ने मिनिमल मेकअप के साथ डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक लगाकर पूरा किया हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन किया हुआ था। 
1566909998 priyanka chopra 5013883 m
अपनी इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने हाथ में क्लच कैरी किया था और फुटवियर में उन्होंने सिल्वर स्टोन स्ट्रेपी हील्स पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने कानों में डायमंड स्टडेड थ्री ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे, जिनकी कीमत 12,650 डॉलर है यानि 9 लाख रुपए के सिर्फ झुमके और ड्रेस हैं।
1566910005 priyanka chopra 1
अगर बात प्रियंका के ईयरिंग्स के  अलावा किसी महंगी चीज की करी जाए तो उन्होंने सबसे महंगा तो अपने बालों में एक क्लच लगाया हुआ था। प्रियंका ने पार्टी में जो क्लच कैरी किया हुआ था उस जिमी चू के ब्लैक क्लच की कीमत 1,850 डॉलर है यानि 1,32,529 रुपए है। बर्थडे पार्टी में प्रियंका के साथ पति निक भी ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आए। 
1566910254 priyanka
सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों को प्रियंका का ये लुक पसंद आया, वहीं कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस अजीबो-गरीब लगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इस पिंक में दिखाई देने वाली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।