बॉलीवुड या हॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा ने किसे चुना? मजेदार वीडियो में दिया जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड या हॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा ने किसे चुना? मजेदार वीडियो में दिया जवाब

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के चलते थोड़ा बिजी चल रही हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के चलते थोड़ा बिजी चल रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस  ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच प्रियंका सेट से कई तस्वीरें भी साझा कर चुकीं हैं। खास बात यह हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी लगातार काम कर रही हैं। लेकिन ऐसे में जब उनसे सवाल किया गया कि दोनों में से वह कहां काम करना पसंद करती हैं तो इसका मजेदार जवाब दिया। 
1630137483 10
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं जिसमें उन्होंने कई ट्रिकी सवालों के जवाब दिए। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स कैरी किये हुए हैं, साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस दौरान उन्हें दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं। एक लेफ्ट साइड और एक राइट साइड। प्रियंका डांस करते हुए अपने जवाब के मुताबिक स्क्रीन के लेफ्ट और राइट साइड मुड़ते हुए नजर आ रही हैं।
1630137612 13
ऐसे में वीडियो की शुरुआत हुई तो क्वालिटी-क्वालिटी के बीच प्र‍ियंका ने क्वालिटी को चुना, हॉट कॉफी-आइस्ड कॉफी के बीच आइस्ड कॉफी को चुना, हेयर मास्क और कंड‍िशनर के बीच एक्ट्रेस उलझी नजर आई।
1630137572 11
ऐसे ही कुछ दो चार और सवालों पर जवाब देने के बाद जब प्रियंका चोपड़ा सामने हॉलीवुड-बॉलीवुड में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन आया तब एक्ट्रेस दोबारा इस ट्र‍िक में फंस जाती है और एक्ट्रेस बिना किसी ऑप्शन को चुने I QUIT (मैं छोड़ती हूं।) प्र‍ियंका ने वीड‍ियो के कैप्शन में भी लिखा है ‘कुछ सवालों के जवाब ना ही दो तो बेहतर है। 
1630137558 12
यहां देखें प्रियंका का वीडियो…


एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में…
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थी। जबकि 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म ‘वी केन बी हीरोज’ में दिखी थीं। फिलहाल प्रियंका के पास  ‘सिटाडेल’ और ‘मैट्र‍िक्स 4’ के अलावा कई अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में आल‍िया भट्ट और कटरीना कैफ  के साथ पहली बार साथ नजर आने वाली हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।