WWE स्टार John Cena संग रोमांस करेंगी Priyanka Chopra, Citadel के बाद इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

WWE स्टार John Cena संग रोमांस करेंगी Priyanka Chopra, Citadel के बाद इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ा ऐलान हो गया है। एक्ट्रेस ने सिटाडेल वेब सीरीज के बाद नई

बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका इन दिनों इंडिया में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वेब सीरीज में देसी गर्ल हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है।  
1680761642 326689553 762703045102075 3797215492461435778 n
जी हां सिटाडेल की रिलीज से पहले ही प्रियंका के हाथ एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में “ऑन टू द नेक्स्ट” लिखा है। रूसो ब्रदर्स के बाद अब एक्ट्रेस हॉलीवुड डायरेक्टर इल्या नैशुलर के साथ काम करने वाली हैं।
1680762542 339806244 752605559938937 2045096294896882335 n
इल्या नैशुलर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में देसी गर्ल WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। जॉन सीना के अलावा हॉलीवुड स्टार इद्रिस एल्बा भी अहम रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के डायरेक्टर और को-स्टार्स के साथ फिल्म के निर्माता अमेज़ॅन स्टूडियो को टैग करते हुए “लेट्स गो!” लिखा है।
1680761889 john cena
खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा स्टारर ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अगले महीने मई तक फ्लोर पर आ जाएगी। प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर उनके चाहने वाले और फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। देसी गर्ल ने ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि अब वो हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रही हैं।
1680761938 idris elba 2018
वर्क फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म जी ले जरा में अहम रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन तीन हसीनाओं को एक-साथ बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।