करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन सेलेब्स ने ऐसे किया 2021 का वेलकम,सोनम हुई पति संग बेहद रोमांटिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन सेलेब्स ने ऐसे किया 2021 का वेलकम,सोनम हुई पति संग बेहद रोमांटिक

आखिरकार साल 2020 चला ही गया और अब सभी की नजरें 2021 पर हैं कि ये नया साल

आखिरकार साल 2020 चला ही गया और अब सभी की नजरें 2021 पर हैं कि ये नया साल अब बस अच्छी चीजें ही लेकर आए। वैसे नए साल को लेकर आम लोगों ने तो खूब खुशियां मनाई ही साथ ही बॉलीवुड ने भी अपने-अपने तरीके से नए साल का मस्ती भरे अंदाज में स्वागत किया है। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं कैसे आपके फेवरेट स्टार्स ने आपको नए साल की बधाइयां दी हैं।
1609577987 4
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है,ये एक नया सवेरा है,ये एक नया दिन है,ये एक नया साल है….2021…तरे शुक्रगुजार है। 

करीना कपूर खाना भी अपने पति और बेटे तैमूर संग टाइम स्पेंड करते हुए नजर आई। इस दौरान करीना ने अपने इंस्टा पर कुछ फोटोज शेयर की हैं,जिनमें वह पति सैफ अली खान और बेट के साथ दिखाई दे रही हैं। 

नए साल के मौके पर रोमंटिक हुई सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा के साथ लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर की है। इस दौरान सोनम ने लिखा,2021 मैं अपनी मोहब्बत के साथ तुम्हारा सामने करने को तैयार हूं। ये साल प्यार,परिवार,दोस्तों,काम,सफर और आध्यात्मिक ग्रोथ जैसी तमाम चीजों से भरा होगा। 

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी नए साल के मौके पर अपने परिवार के साथ टाइम बिताते हुए नजर आए। जिसमें वो अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और बच्चों संग नजर आ रहे हैं। 

अभिनेता राजकुमार ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस बीच एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बिल्कुल शाहरुख खान की फिल्म का पोज बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पिछे शाहरुख खान की फिल्म का पोस्टर भी दिखाई दे रहा है।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में सुनील ने लिखा- Happy 202WON।

वहीं सनी लियोनी ने भी अपने पति डेनियल वीबर संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वह काफी कूल नजर आ रही। तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें और भी शेयर की हैं जिनमें उन्होंने दिखाया है कि न्यू ईयर सेलिब्रेश का उनका जश्न कैसा रहा।

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अब सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2021 की शुरुआत में काफी मस्ती के मूड में दिखाई दी। इस बीच प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह 2021 वाला चश्मा पहने नजर आ रही हैं।

बताते चले कोरोना महामारी ने बाकी सभी त्योहारों की तरह न्यू ईयर सेलिब्रेशन को भी प्रभावित किया है। इस बीच लोगों ने अपने घरों पर ही रहकर परिवार संग नए साल का जश्न मनाया है। ऐसे में कई सारे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की है जिनमें वह रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर्स के साथ दिखाई दिए हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।