प्रियंका-निक जोनस के बीच आई डायना,इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका-निक जोनस के बीच आई डायना,इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा बेशक फिलहाल भारत से दूर अमेरिका में अपने पति निक जोनस संग रह रही हो। लेकिन एक्टे्रस सोशल मीडिया के माध्यम अपने भारतीय फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 
1608021892 11
वैसे प्रियंका अक्सर पति निक के साथ अपने रोमांटिक फोटोज भी शेयर करती रहती हैं,लेकिन हाल ही में जो फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है वो प्रियंका और निक की नहीं बल्कि अब इस कपल के बीच डायना भी नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
1608021917 12
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर…

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो शेयर की है। निक जोनस,प्रियंका और डायना की साथ वाली इस तस्वीर को अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने खींची है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करके बताया है। 
1608021956 13
वैसे तस्वीर में प्रियंका और निक काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में उनका पेट डॉगी डायना भी नजर आ रही है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- ‘हम दो।’ इसके साथ ही उन्होंने लव इमोजी का भी इस्तेमाल किया है. प्रियंका की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ  की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव एंव आदर्श गौरव के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।